पुलिस वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला घायल:टक्कर मारकर भागा वाहन, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल; इलाज में देरी पर हंगामा

पुलिस वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला घायल:टक्कर मारकर भागा वाहन, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल; इलाज में देरी पर हंगामा

बक्सर में पुलिस वाहन की टक्कर से 52 साल की महिला घायल हो गई। घटना डुमरांव इलाके में मठिला गांव के पास हुई। घायल महिला की पहचान भीम राय की पत्नी रुनिका देवी के रूप में हुई है। रुनिका देवी इंडियन बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थीं, तभी वासुदेवा थाना के पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद पुलिस वाहन चला गया। गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम ने घायल महिला को डुमरांव अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर किया। परिजन इलाज का खर्च और जिम्मेदारी तय करने की मांग पर अड़े रहे, जिससे इलाज में देरी हुई। पुलिस ने घायल से मांगी माफी बाद में वासुदेवा व डुमरांव पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने माफी मांगी और इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद परिजन महिला को सदर अस्पताल ले जाने को तैयार हुए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि कर जांच की बात कही। घटना के बाद पुलिस वाहन के दुर्घटना के बाद मौके से चले जाने और घायल महिला के इलाज में हुई देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बक्सर में पुलिस वाहन की टक्कर से 52 साल की महिला घायल हो गई। घटना डुमरांव इलाके में मठिला गांव के पास हुई। घायल महिला की पहचान भीम राय की पत्नी रुनिका देवी के रूप में हुई है। रुनिका देवी इंडियन बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थीं, तभी वासुदेवा थाना के पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद पुलिस वाहन चला गया। गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम ने घायल महिला को डुमरांव अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर किया। परिजन इलाज का खर्च और जिम्मेदारी तय करने की मांग पर अड़े रहे, जिससे इलाज में देरी हुई। पुलिस ने घायल से मांगी माफी बाद में वासुदेवा व डुमरांव पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने माफी मांगी और इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद परिजन महिला को सदर अस्पताल ले जाने को तैयार हुए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि कर जांच की बात कही। घटना के बाद पुलिस वाहन के दुर्घटना के बाद मौके से चले जाने और घायल महिला के इलाज में हुई देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *