पुलिस ने शुरू किया 1095 ट्रैफिक हेल्पलाइन:यातायात का नया प्लान: 80 पुलिसकर्मी और 20 राइडर बढ़ाए; 25 नए ट्रैफिक प्वाइंट बनाए

पुलिस ने शुरू किया 1095 ट्रैफिक हेल्पलाइन:यातायात का नया प्लान: 80 पुलिसकर्मी और 20 राइडर बढ़ाए; 25 नए ट्रैफिक प्वाइंट बनाए

पानीपत शहर में शहर में जाम और ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 शुरू किया है। हेल्पलाइन के साथ 24 घंटे चलने वाला ट्रैफिक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। शहर की किसी भी सड़क पर जाम लगने या ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर लोग हेल्पलाइन पर सूचना दे सकेंगे। सूचना मिलते ही संबंधित जोन इंचार्ज और राइडर मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को व्यवस्थित करेंगे। ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम दिन-रात चालू रहेंगे। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के ट्रैफिक पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। किसी सड़क पर जाम या यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर वहां तुरंत पुलिसकर्मियों को भेजा जाएगा। 80 पुलिसकर्मी और 20 राइडर बढ़ाए ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी में करीब 80 पुलिसकर्मियों और 20 राइडरों की संख्या बढ़ाई है। सभी पुलिसकर्मियों, राइडरों और पेट्रोलिंग कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके अलावा तीन पेट्रोलिंग वाहनों के रूट को गूगल मैप से जोड़ा गया है। इससे इन वाहनों की पेट्रोलिंग और निर्धारित रूट पर निगरानी को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। 25 नए ट्रैफिक प्वाइंट बनाए पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए 25 अतिरिक्त ट्रैफिक प्वाइंट बनाए हैं। इन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि जाम और यातायात संबंधी समस्या होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। छह रॉन्ग साइड प्वाइंट पर सीसीटीवी पुलिस ने शहर में छह ऐसे स्थान भी चिह्नित किए हैं, जहां वाहन चालक अक्सर गलत दिशा या रॉन्ग साइड से वाहन चलाते थे। इन सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब इन जगहों से रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों का ऑनलाइन चालान किया जाएगा। इन छह जगहों पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर होगा चालान टोल प्लाजा से टीटीआई की ओर आते समय राधा स्वामी सत्संग से टोल की ओर जाते समय फतेहपुरी चौक पीवीआर से बरसत रोड की ओर जाते समय अनाज मंडी गुरुद्वारा जोध सचियार के पास

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *