पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, जान से मारने की:3 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, जान से मारने की:3 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के कड़सरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। कांती मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांती मिश्रा ने बताया कि 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे विवाद हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। उन्हें और उनके पति को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सुधा, फूटी दूबे और सुधा के एक अज्ञात भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 20 अक्टूबर को शिवनगर डिडई थाने में शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई। उपनिरीक्षक जय प्रकाश पांडेय मामले की जांच कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *