पुडुचेरी में Heavy Rain से जनजीवन बेहाल, 7 सेमी बारिश के बाद स्कूल बंद

पुडुचेरी में Heavy Rain से जनजीवन बेहाल, 7 सेमी बारिश के बाद स्कूल बंद

पुडुचेरी और उसके आसपास के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। भारी बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिहाड़ी मजदूरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश को देखते हुए गृह मंत्री ए नमशिवायम ने बृहस्पतिवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी में सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। आपात स्थिति में मदद के लिए आने वाले फोन का जवाब देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजस्व विभाग और अन्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष ए अंबलगन ने बुधवार को मुख्यमंत्री एन रंगासामी को एक ज्ञापन सौंपकर निचले इलाकों में जमा पानी की निकासी के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *