पीलीभीत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:निजी अंग पर नीले निशान मिले; भाई ने अनहोनी की आशंका जताई

पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह 42 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के निजी अंग पर नीले रंग के निशान मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पत्नी मायके से शव लेकर पहुंची मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी धर्मपाल यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी रिंकी 27 अगस्त को उनके भाई रामवीर को अपने मायके गणेशपुर गोटिया ले गई थीं। शनिवार सुबह करीब 10:35 बजे रिंकी रामवीर का शव लेकर बीसलपुर स्थित ससुराल पहुंचीं। परिजनों ने शव देखा तो रामवीर के निजी अंग पर नीले रंग के निशान मिले। इसके बाद परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पत्नी बोली- संक्रमण का इलाज चल रहा था रामवीर की पत्नी रिंकी ने बताया कि उनके पति को गंभीर संक्रमण की समस्या थी। वह 27 अगस्त को इलाज के लिए उन्हें पीलीभीत के ज्ञान प्रकाश अस्पताल ले गई थीं। रिंकी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 5 बजे इलाज के दौरान अस्पताल में रामवीर की मौत हो गई। इसके बाद वह शव लेकर घर आईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीसलपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *