नवादा के हिसुआ पांचू गढ़ में प्रणय कुमार उर्फ पीयूष की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव और पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
परिजनों से बातचीत के बाद राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने हत्याकांड पर दुख जताते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उदय यादव ने कहा कि मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। पुलिस टीम गठित, दो घायल हिरासत में
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। घटना में घायल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, इसके बावजूद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो राजद सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगा। पीयूष की हत्या के बाद से परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके के लोगों की नजर प्रशासन पर टिकी है। नवादा के हिसुआ पांचू गढ़ में प्रणय कुमार उर्फ पीयूष की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव और पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
परिजनों से बातचीत के बाद राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने हत्याकांड पर दुख जताते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उदय यादव ने कहा कि मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। पुलिस टीम गठित, दो घायल हिरासत में
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। घटना में घायल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, इसके बावजूद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो राजद सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगा। पीयूष की हत्या के बाद से परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके के लोगों की नजर प्रशासन पर टिकी है।

