पीईटी-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट:आजमगढ़ के 30 केंद्रों पर 13,344 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाडीएम रविंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

पीईटी-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट:आजमगढ़ के 30 केंद्रों पर 13,344 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाडीएम रविंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक हुई। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 13,344 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील करने के निर्देश दिए। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाले कर्मचारियों की सूची पहले से उपलब्ध कराने और सभी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लिखित रूप से निर्धारित कर उनकी सूची परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराने को कहा। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने देर रात बस अड्डे और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करके परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से फीडबैक लिया इसके साथ ही आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुबह छह बजे तक पहुंचेंगे केंद्र
डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा की प्रत्येक तिथि को सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुबह छह बजे तक अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। केंद्र पर पहुंचने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित परीक्षा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 9454417172 अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454457337 पर अपनी उपस्थिति की सूचना दें।
उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराएंगे। वहीं, स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी निगरानी में परीक्षा की शुचिता बनाए रखेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से प्रभावी है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर यह प्रतिबंध निर्धारित दायरे से बाहर भी लागू किया जा सकता है। परीक्षा की तिथियों में परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और कॉपीयर की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *