पीआईईटी के स्टूडेंट्स ने प्रोजेक्ट एक्सपो में जीते कई पुरस्कार:प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि का 56 फीसदी किया अपने नाम, 42 हजार रुपए के नगद पुरस्कार जीते

पीआईईटी के स्टूडेंट्स ने प्रोजेक्ट एक्सपो में जीते कई पुरस्कार:प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि का 56 फीसदी किया अपने नाम, 42 हजार रुपए के नगद पुरस्कार जीते

पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीआईईटी) के स्टूडेंट्स ने प्रोजेक्ट एक्सपो 5.0 में कई पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। स्टूडेंट्स ने यहां 42 हजार रुपए के नगद पुरस्कार जीते, जो प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि का करीब 56 प्रतिशत भाग है। यहां के कंप्यूटर इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने ‘रिस्पॉन्सिव एडेप्टिव न्यूरल गाइडेंस असिस्टेंट’ प्रोजेक्ट के तहत दस हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
इस श्रेणी में ये स्टूडेंट्स एडेप्टिव वॉइस कम्युनिकेशन और ह्यूमन-रोबोट इंटरैक्शन के लिए इंटेलिजेंट ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार कर 75 से अधिक टीमों के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों के बीच टॉप पर रहे। स्टूडेंट्स ने अलग-अलग ट्रैक्स और कैटेगरी में कुल दस पुरस्कार जीते। पीआईईटी के प्रथम वर्ष के सेक्शन ई के स्टूडेंट्स ईशान शर्मा, प्रांजल जैन, हर्षिका सोनी, आलोक जांगिड़, ऋषिका कुमावत और सौम्या जैन ने मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर में आयोजित प्रोजेक्ट एक्सपो की सेंसर, पीसीबी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रैक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस ट्रैक में जान्हवी सेकेंड रनरअप रही।
प्रोजेक्ट एक्सपो 5.0 में शुभम शर्मा, आलोक जांगिड़, ऋषिका कुमावत व हर्षिका सोनी की टीम अर्क नोवा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अविनाश राज, अक्षत राणा, साक्षी जांगिड़ व सुरुचि प्रिया की टीम विजक्सा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृष्णकांत दीक्षित, सपना कुमारी व अक्षिता अग्रवाल की टीम ड्रोन डायनेमिक्स ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। ये सभी स्टूडेंट्स पीआईईटी की एआईसीटीई आइडिया लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन रोबोटिक्स एंड एआई के सदस्य हैं। इनके द्वारा ड्रोन, रोबोटिक्स, एआई, आईओटी, माइक्रोकंट्रोलर, पीसीबी डिजाइन, थ्रीडी प्रिंटिंग और थ्रीडी स्कैनिंग जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।
पीआईईटी की एआईसीटीई आइडिया लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन रोबोटिक्स एंड एआई में स्टूडेंट्स को लगातार हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के मौके, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली मशीनों और टूल्स का इस्तेमाल और असल समय की समस्याओं के इनोवेटिव समाधानों के लिए पेटेंटिंग और स्टार्टअप जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *