पिता बोले-‘दामाद ने गला दबाकर मारा’, दूसरी महिला से संबंध:पूजा-पाठ भी कराया था, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद-मारपीट; अरेस्ट

पिता बोले-‘दामाद ने गला दबाकर मारा’, दूसरी महिला से संबंध:पूजा-पाठ भी कराया था, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद-मारपीट; अरेस्ट

सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली वार्ड-3 में शनिवार दोपहर 40 वर्षीय महिला अनिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ। गले पर जख्म के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है और स्पेशल टीम को भी सूचना दी गई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पिता-भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप मृतका के पिता ने उसके पति सुरेंद्र राम पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुरेंद्र का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होती थी। पिता के मुताबिक, अनिता कुछ दिन पहले अपनी बेटी से मिलने दरभंगा गई थी। लौटने के दौरान उसे रास्ते से वापस लाकर ससुराल पहुंचाया गया था। इसके बाद उसे ससुराल आए कुछ ही दिन हुए थे। दोनों के बीच अक्सर रहता था विवाद मृतका के भाई रंजीत कुमार ने भी अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि अनिता के साथ पहले भी मारपीट होती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। रंजीत के अनुसार, पूर्व में इस संबंध में भपटियाही थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पति ने कहा- पड़ोसी के फोन पर घर पहुंचा वहीं, पति सुरेंद्र राम ने हत्या के आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि एक पड़ोसी ने फोन कर उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचे और गेट खोलकर अंदर देखा तो अनिता मृत पड़ी थी। सुरेंद्र ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि अनिता की मौत किस परिस्थिति में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। 15 दिन पहले घर लाने का दावा सुरेंद्र राम के मुताबिक, वह अनिता को करीब 15 दिन पहले घर लेकर आए थे। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि घर लाने के बाद पूजा-पाठ कराया गया और दोनों को साथ रहने की समझाइश दी गई थी। पति ने घर से कुछ सामान गायब होने का भी दावा किया है। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति पर सामान ले जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सुबह हत्या और बेडशीट बदलने की चर्चा इधर, गांव में यह भी चर्चा है कि महिला की सुबह हत्या कर दी गई और इसके बाद बेडशीट बदलकर पुरानी चादर को बक्से में रख दिया गया। चर्चा के अनुसार, शव को नए कपड़े बिछे बेड पर रखकर आरोपी के सुपौल जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की है। पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज शनिवार शाम थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस गले पर मिले जख्म के निशान, परिजनों के आरोप और पति के बयान समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनिता की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है। सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली वार्ड-3 में शनिवार दोपहर 40 वर्षीय महिला अनिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ। गले पर जख्म के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है और स्पेशल टीम को भी सूचना दी गई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पिता-भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप मृतका के पिता ने उसके पति सुरेंद्र राम पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुरेंद्र का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होती थी। पिता के मुताबिक, अनिता कुछ दिन पहले अपनी बेटी से मिलने दरभंगा गई थी। लौटने के दौरान उसे रास्ते से वापस लाकर ससुराल पहुंचाया गया था। इसके बाद उसे ससुराल आए कुछ ही दिन हुए थे। दोनों के बीच अक्सर रहता था विवाद मृतका के भाई रंजीत कुमार ने भी अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि अनिता के साथ पहले भी मारपीट होती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। रंजीत के अनुसार, पूर्व में इस संबंध में भपटियाही थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पति ने कहा- पड़ोसी के फोन पर घर पहुंचा वहीं, पति सुरेंद्र राम ने हत्या के आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि एक पड़ोसी ने फोन कर उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचे और गेट खोलकर अंदर देखा तो अनिता मृत पड़ी थी। सुरेंद्र ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि अनिता की मौत किस परिस्थिति में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। 15 दिन पहले घर लाने का दावा सुरेंद्र राम के मुताबिक, वह अनिता को करीब 15 दिन पहले घर लेकर आए थे। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि घर लाने के बाद पूजा-पाठ कराया गया और दोनों को साथ रहने की समझाइश दी गई थी। पति ने घर से कुछ सामान गायब होने का भी दावा किया है। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति पर सामान ले जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सुबह हत्या और बेडशीट बदलने की चर्चा इधर, गांव में यह भी चर्चा है कि महिला की सुबह हत्या कर दी गई और इसके बाद बेडशीट बदलकर पुरानी चादर को बक्से में रख दिया गया। चर्चा के अनुसार, शव को नए कपड़े बिछे बेड पर रखकर आरोपी के सुपौल जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की है। पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज शनिवार शाम थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस गले पर मिले जख्म के निशान, परिजनों के आरोप और पति के बयान समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनिता की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *