गोपालगंज में शनिवार की सुबह पार्सल गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पार्सल गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से साफ हो गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के पास NH-27 पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ दुबे टोला गांव निवासी जगदेव साह के बेटे चंदन साह के रूप में हुई है। वो पार्सल गाड़ी चलाने का काम करता था। चंदन अपने पीछे एक गर्भवती पत्नी और पिता बनने का अधूरा सपना छोड़ गया। 2 साल पहले ट्रेन में शुरू हुई लव स्टोरी चंदन की प्रेम कहानी करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। वैष्णो देवी से लौटते समय ट्रेन में उनकी मुलाकात अररिया जिला निवासी अजय मांझी की बेटी अनिता (18) से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई, नंबर बदले गए और जल्द ही यह मुलाकात मोहब्बत में बदल गई। चंदन नवंबर 2025 में अनिता से मिलने अररिया पहुंचे और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें परिजनों को भेजीं, लेकिन परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परिजनों ने चंदन से कहा कि अगर उसे घर आना है तो अकेला आना होगा। किराए के मकान में रहता था पत्नी के साथ चंदन ने अनिता का साथ नहीं छोड़ा और दोनों ने शहर कौशल्या चौक पर एक किराए का छोटा मकान लेकर अपनी जिंदगी शुरू की। अनिता के परिवार ने भी उनसे नाता तोड़ लिया था। दुनिया की बंदिशों से दूर, दोनों अपनी छोटी सी गृहस्थी में खुश थे। महज 8 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। उनके जीवन में जल्द ही एक नन्ही किलकारी गूंजने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। अनिता फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। चंदन दिन-रात मेहनत कर अपने आने वाले बच्चे और अनिता के बेहतर भविष्य के सपने बुन रहा था। लेकिन शनिवार का दिन उस अनजान परिवार के लिए काल बनकर आया। पति की मौत के बाद भी ससुराल वाले नहीं कर रहे एक्सेप्ट अनिता ने बताया कि नवंबर महीने में चंदन से मैंने लव मैरिज की थी। 9 महीने हो गए उनके घर वाले हमलोगों को उनके साथ रहने नहीं दे रहे थे। उनका कहना था कि तुमको आना है तो अकेले आओ, लेकिन अपनी पत्नी को मत लेकर आना। अनिता ने बताया कि अभी चंदन का एक्सीडेंट होने के बाद भी उनके परिवार वाले मुझे स्वीकार करने से मना कर रहे है। बोल रहे है यहां आएगी तो मार देंगे। 5 महीने का पेट में बच्चा लेकर अब हम कहां जाएंगे, अब हमको कौन देखेगा। ससुराल वाले नहीं रखेंगे तो मर जाऊंगी उसने बताया कि मेरे घर वाले भी हमको स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वह लोग भी हमको अब नहीं रखेगा। रात 1 बजे चंदन पार्सल गाड़ी लेकर गए थे। आज सुबह दूसरे लोगों से मुझे पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। उनके घर से सिर्फ उनका भाई आया है। अनिता ने बताया कि मेरे घर में भी भाई-बहन, मम्मी-पापा सब है, मेरे पापा राज मिस्त्री का काम करते हैं। लेकिन अब हम अपने घर नहीं जाएंगे, ससुराल ही जाएंगे, जब वो लोग नहीं रखेगा तो वहीं पर मर जाएंगे। वह लोग भी कह ही रहे है कि आएगी तो मार के फेंक देंगे। गोपालगंज में शनिवार की सुबह पार्सल गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पार्सल गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से साफ हो गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के पास NH-27 पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ दुबे टोला गांव निवासी जगदेव साह के बेटे चंदन साह के रूप में हुई है। वो पार्सल गाड़ी चलाने का काम करता था। चंदन अपने पीछे एक गर्भवती पत्नी और पिता बनने का अधूरा सपना छोड़ गया। 2 साल पहले ट्रेन में शुरू हुई लव स्टोरी चंदन की प्रेम कहानी करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। वैष्णो देवी से लौटते समय ट्रेन में उनकी मुलाकात अररिया जिला निवासी अजय मांझी की बेटी अनिता (18) से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई, नंबर बदले गए और जल्द ही यह मुलाकात मोहब्बत में बदल गई। चंदन नवंबर 2025 में अनिता से मिलने अररिया पहुंचे और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें परिजनों को भेजीं, लेकिन परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परिजनों ने चंदन से कहा कि अगर उसे घर आना है तो अकेला आना होगा। किराए के मकान में रहता था पत्नी के साथ चंदन ने अनिता का साथ नहीं छोड़ा और दोनों ने शहर कौशल्या चौक पर एक किराए का छोटा मकान लेकर अपनी जिंदगी शुरू की। अनिता के परिवार ने भी उनसे नाता तोड़ लिया था। दुनिया की बंदिशों से दूर, दोनों अपनी छोटी सी गृहस्थी में खुश थे। महज 8 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। उनके जीवन में जल्द ही एक नन्ही किलकारी गूंजने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। अनिता फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। चंदन दिन-रात मेहनत कर अपने आने वाले बच्चे और अनिता के बेहतर भविष्य के सपने बुन रहा था। लेकिन शनिवार का दिन उस अनजान परिवार के लिए काल बनकर आया। पति की मौत के बाद भी ससुराल वाले नहीं कर रहे एक्सेप्ट अनिता ने बताया कि नवंबर महीने में चंदन से मैंने लव मैरिज की थी। 9 महीने हो गए उनके घर वाले हमलोगों को उनके साथ रहने नहीं दे रहे थे। उनका कहना था कि तुमको आना है तो अकेले आओ, लेकिन अपनी पत्नी को मत लेकर आना। अनिता ने बताया कि अभी चंदन का एक्सीडेंट होने के बाद भी उनके परिवार वाले मुझे स्वीकार करने से मना कर रहे है। बोल रहे है यहां आएगी तो मार देंगे। 5 महीने का पेट में बच्चा लेकर अब हम कहां जाएंगे, अब हमको कौन देखेगा। ससुराल वाले नहीं रखेंगे तो मर जाऊंगी उसने बताया कि मेरे घर वाले भी हमको स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वह लोग भी हमको अब नहीं रखेगा। रात 1 बजे चंदन पार्सल गाड़ी लेकर गए थे। आज सुबह दूसरे लोगों से मुझे पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। उनके घर से सिर्फ उनका भाई आया है। अनिता ने बताया कि मेरे घर में भी भाई-बहन, मम्मी-पापा सब है, मेरे पापा राज मिस्त्री का काम करते हैं। लेकिन अब हम अपने घर नहीं जाएंगे, ससुराल ही जाएंगे, जब वो लोग नहीं रखेगा तो वहीं पर मर जाएंगे। वह लोग भी कह ही रहे है कि आएगी तो मार के फेंक देंगे।

