शारदीय नवरात्रि को लेकर पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब में शुक्रवार शाम को गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें दिल्ली का फेमस बैंड ‘नो लिमिट्स-अल्टीमेट बैंड’ लाइव परफॉर्म करेगा। जिला क्लब की ओर से आयोजित इस महोत्सव में जैन कार्निवल इवेंट (जेसीई) का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए लाइव संगीत, लाइव डीजे और आकर्षक डिजिटल लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। गरबा-डांडिया के साथ तंबोला, हाउजी गेम्स और पेड फूड कोर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फूड कोर्ट में पाली की प्रसिद्ध खानपान की स्टॉल्स लगाई जाएंगी, जिससे लोग परिवार के साथ उत्सव और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। सदस्यों के लिए एंट्री फ्री डिस्ट्रिक्ट क्लब के सचिव पुनीत मुथा ने बताया- क्लब के सभी सदस्यों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। जबकि गैर-सदस्यों के लिए सशुल्क एंट्री की व्यवस्था रहेगी। गरबा महोत्सव की तैयारियों में क्लब के निदेशक विवेक मेहता, प्रशांत मुथा, प्रदीप सांड, विवेक मुंदड़ा, राजेश पाटनेचा, नितिन चोपड़ा, अंकित पारख, शेर सिंह, लवकेश कोठारी, हर्ष लोढ़ा, सुमित कवाड़, ऋषि बोहरा और ऋषभ तलेसरा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

