पानीपत पुलिस ने साथी के साथ पकड़ा पेशेवर चोर:चोरी के 20 और हत्या का एक केस है दर्ज, डिंडार चोरी में की बरामदगी

पानीपत पुलिस ने साथी के साथ पकड़ा पेशेवर चोर:चोरी के 20 और हत्या का एक केस है दर्ज, डिंडार चोरी में की बरामदगी

पानीपत में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बच रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी ऐसा है, जिस पर पहले से चोरी के करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों को सेक्टर-29 स्थित बीबीएमबी कट से गिरफ्तार किया था। समालखा के गांव डिंडार में घर से जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में पूछताछ के दौरान आरोपियों से सोने का लॉकेट, चांदी की तागड़ी और एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। रविवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। आरोपियों की पहचान सोनीपत के मोहाना निवासी टिंकू और भठगांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। सुनील फिलहाल गढ़ी सिकंदरपुर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, सुनील के खिलाफ पहले से चोरी के करीब 20 मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर बाइक चोरी और घरों में चोरी से संबंधित हैं। उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है। वहीं, टिंकू के खिलाफ भी हत्या के मामले में सजा होने की जानकारी सामने आई है, जबकि मौजूदा चोरी के मामले के अलावा उसके खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमें दर्ज हैं। इनकी छानबीन के लिए पुलिस अब इनको प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। सुनील से सोने का लॉकेट और 60 हजार रुपये मिले जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि समालखा में डिंडार गांव में चोरी के मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुनील से सोने का लॉकेट और 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं, टिंकू के कब्जे से चांदी की तागड़ी और 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों से कुल एक लाख रुपये नकद और चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं। दूसरे मामलों में भी पूछताछ करेगी पुलिस पुलिस ने डिंडार गांव में चोरी के मामले में दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। अब उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस सुनील के खिलाफ पहले से दर्ज चोरी के मामलों और अन्य वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच करेगी। इसके लिए दोनों आरोपियों को दूसरे मामलों में प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *