पाकुड़ में दुर्गा पूजा पर 7 दिवसीय भागवत कथा शुरू:वृंदावन के गौतम आनंद महाराज सुनाएंगे कथा, पंकज साहा ने किया उद्घाटन

पाकुड़ में दुर्गा पूजा पर 7 दिवसीय भागवत कथा शुरू:वृंदावन के गौतम आनंद महाराज सुनाएंगे कथा, पंकज साहा ने किया उद्घाटन

पाकुड़ जिले में नवरात्रि से ही दुर्गा पूजा का उत्सव चरम पर देखा जा रहा है अलग-अलग मंदिरों में अलग-अलग अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसके अलावा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसी मौके पर हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर-गोविंदपुर में दुर्गा पूजा के मौके पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इसका आयोजन श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने किया। कथा का उद्घाटन समाजसेवी पंकज साहा ने दीप जलाकर और फीता काटकर किया। इस मौके पर अभिमन्यु साहा, प्रकाश पाल और संतोष साहा भी मौजूद थे। कथा सुनाने के लिए वृंदावन से गौतम आनंद जी महाराज पहुंचे हैं। वे सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उमाचरण साहा कथा के यजमान हैं। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। गौतम आनंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से लोगों के समस्त पाप दूर होते हैं लोग जीवन मरण के चक्कर से मुक्त हो जाते हैं। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष नंद किशोर मंडल, सचिव टिंकू साहा, नारायण यादव, डोमन पंडित, कोषाध्यक्ष कृष्णा पंडित, भानु प्रताप साहा, मनोज साहा, अम्बिका साहा, हृदय साहा, हरेंद्र साहा और विजय साहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *