पाकुड़ में ट्रेलर के केबिन में लगी आग:ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; लाखों का नुकसान

पाकुड़ में ट्रेलर के केबिन में लगी आग:ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; लाखों का नुकसान

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को डांगापाड़ा-शहरग्राम मुख्य सड़क पर वास्ताडीह के पास एक खाली ट्रेलर (हाइवा) के केबिन में आग लग गई। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। चालक और उपचालक किसी तरह केबिन से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। चालक, खलासी और आसपास के लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर नंबर WB 65E/4170 गिट्टी लोड करने जा रहा था। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था, तभी शॉर्ट सर्किट से केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। घटना की सूचना पर एएसआई सूरजमाल पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। इस घटना में ट्रेलर का केबिन जल गया, जिससे वाहन मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वहीं आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि आग ट्रेलर के चारों ओर फैल चुकी थी। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को डांगापाड़ा-शहरग्राम मुख्य सड़क पर वास्ताडीह के पास एक खाली ट्रेलर (हाइवा) के केबिन में आग लग गई। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। चालक और उपचालक किसी तरह केबिन से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। चालक, खलासी और आसपास के लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर नंबर WB 65E/4170 गिट्टी लोड करने जा रहा था। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था, तभी शॉर्ट सर्किट से केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। घटना की सूचना पर एएसआई सूरजमाल पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। इस घटना में ट्रेलर का केबिन जल गया, जिससे वाहन मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वहीं आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि आग ट्रेलर के चारों ओर फैल चुकी थी। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *