पाकिस्तान के माज सदाकत ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों को इतना कूटा की टूट गए पूरन-हेटमायर के बड़े रिकॉर्ड

पाकिस्तान के माज सदाकत ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों को इतना कूटा की टूट गए पूरन-हेटमायर के बड़े रिकॉर्ड

Maaz Sadaqat in CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला जमैका किंग्‍समैन और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर माज सदाकत के तूफानी शतक के दम पर जमैका ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते क्‍वालीफायर-2 में जगह बना ली है। सदाकत ने इस मुकाबले में महज 49 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्‍कों के साथ 228 से ज्‍यादा के स्‍ट्राइक रेट से 112 रन की पारी खेली है। इस पारी में उन्‍होंने 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा करते हुए शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

माज सदाकत ने रचा इतिहास

माज सदाकत एलिमिनेटर में शतक जड़ते ही सीपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने शिमरोन हेटमायर के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। माज ने महज 21 साल और 124 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है। जबकि 2018 में हेटमायर ने 21 साल 235 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। बता दें क माज यह पहला टी20 शतक है, जो उनके 50वें मैच में आया है।

CPL में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

रैंक उम्र खिलाड़ी वर्ष
1 21 वर्ष 124 दिन माज सदाकत 2026
2 21 वर्ष 235 दिन शिमरॉन हेटमायर 2018
3 21 वर्ष 280 दिन ग्लेन फिलिप्स 2018
4 24 वर्ष 95 दिन सैम अयूब 2026
5 24 वर्ष 294 दिन ब्रैंडन किंग 2019

निकोलस पूरन और रहकीम कॉर्नवाल को पीछे छोड़ा

सदाकत ने एलिमिनेटर मुकाबले में 228 के ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए महज 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अब वह सीपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7वें बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने निकोलस पूरन और रहकीम कॉर्नवाल को पीछे छोड़ा है, जिन्‍होंने 45-45 गेंदों पर शतक जड़ा है।

CPL में टी20 क्रिकेट के सबसे तेज शतक

रैंक खिलाड़ी गेंद मुकाबला तारीख
1 दासुन शनाका 39 सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स 3 सितंबर 2026
2 आंद्रे रसेल 40 जमैका तलावाहाज बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 10 अगस्त 2018
3 टिम साइफर्ट 40 सेंट लूसिया किंग्स बनाम एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स 31 अगस्त 2025
4 शिमरॉन हेटमायर 40 गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 31 अगस्त 2026
5 शाई होप 41 गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स 17 सितंबर 2023
6 आंद्रे रसेल 42 जमैका तलावाहाज बनाम सेंट लूसिया रेड स्टील 5 अगस्त 2016
7 माज सदाकत 44 सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स 16 सितंबर 2026
8 निकोलस पूरन 45 गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 30 अगस्त 2020
9 रखीम कॉर्नवाल 45 बारबाडोस रॉयल्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 3 सितंबर 2023
10 शिमरॉन हेटमायर 47 गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम जमैका तलावाहाज 18 अगस्त 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *