शेखपुरा नगर क्षेत्र में गुरुवार शाम एक पहाड़ी से गिरने के कारण 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना नए बस स्टैंड के समीप रैन बसेरा के पीछे स्थित पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान हुई। मृतक की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी अरविंद रविदास के पुत्र रजत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रजत कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पहाड़ी पर चढ़ रहा था। वह काफी ऊंचाई तक पहुंच गया था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था घटना के बाद उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के सदस्य तुरंत रजत को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक रजत कुमार दसवीं कक्षा का छात्र था और वर्ष 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। उसके पिता पेंटर का काम करते हैं। रजत अपने भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक का माहौल है। कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। शेखपुरा नगर क्षेत्र में गुरुवार शाम एक पहाड़ी से गिरने के कारण 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना नए बस स्टैंड के समीप रैन बसेरा के पीछे स्थित पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान हुई। मृतक की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी अरविंद रविदास के पुत्र रजत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रजत कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पहाड़ी पर चढ़ रहा था। वह काफी ऊंचाई तक पहुंच गया था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था घटना के बाद उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के सदस्य तुरंत रजत को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक रजत कुमार दसवीं कक्षा का छात्र था और वर्ष 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। उसके पिता पेंटर का काम करते हैं। रजत अपने भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक का माहौल है। कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


