पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुंबई में इस समय गणेशोत्सव की धूम मची हुई है और इसी माहौल के बीच पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया।

पंडाल में लगी फैंस की भीड़

जैसे ही शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे, वहां मौजूद फैंस और श्रद्धालुओं का ध्यान उनकी ओर चला गया। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी पूरे समय शाहरुख, गौरी और सुहाना को घेरे रहे ताकि दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

टी-सीरीज के दफ्तर भी पहुंचे अभिनेता

लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद शाहरुख खान टी-सीरीज के दफ्तर भी पहुंचे। वहां उन्होंने भूषण कुमार के साथ मुलाकात की और गणेशोत्सव के जश्न में हिस्सा लिया। इस मौके पर भी फैंस को अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *