Ukraine NATO Membership: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन की नाटो (NATO) सदस्यता को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कहा कि फिलहाल यूक्रेन का NATO में शामिल होना एजेंडे में नहीं है। अमेरिका की प्राथमिकता अभी युद्ध को खत्म करना है। आइसलैंड के विदेश मंत्री के साथ प्रेस ब्रीफिंग में रुबियो ने कहा कि NATO में नए सदस्य को शामिल करने के लिए सभी देशों की सहमति जरूरी होती है। यूक्रेन की सदस्यता फिलहाल इस प्रक्रिया के तहत टेबल पर नहीं है।
रुबियो ने आगे कहा कि अमेरिका युद्ध रोकने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने माना कि इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। ऐसे में लड़ाई खत्म करना सबसे जरूरी है।
अपडेट जारी है…


Rubio on Ukraine joining NATO: “There is no clear-cut answer”