पहले गाल पर, फिर होंठों पर, फीमेल फैन के Kiss का वीडियो वायरल होने पर निकिता रावल ने अब तोड़ी चुप्पी

Nikita Rawal kiss video: एक्ट्रेस निकिता रावल इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। 8 अगस्त को एक अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर एक फीमेल फैन ने अचानक उन्हें किस कर लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि फैन ने पहले निकिता के गाल पर Kiss किया और फिर उन्हें करीब खींचकर होंठों पर किस कर दिया। अचानक हुई इस हरकत से एक्ट्रेस हैरान और असहज नजर आईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब आज यानी 12 अगस्त को निकिता ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मिले सपोर्ट के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया’

Nikita Rawal
वीडियो वायरल होने के बाद निकिता रावल ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद निकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस के कई मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें फैंस के सपोर्ट का जवाब देते हुए निकिता ने लिखा, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सच में इसकी तारीफ करती हूं और आप जानते हैं कि मैं सही हूं, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी।”

एक फैन ने कमेंट में कहा कि अगर वो वहां मौजूद होता तो फीमेल फैन को सजा देता। इस पर निकिता ने सिर्फ फैन के सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

जाने वायरल वीडियो में क्या हुआ?

वायरल वीडियो में निकिता रावल रेड कार्पेट पर एक फीमेल फैन से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान फैन ने पहले उनके गाल पर Kiss किया। इसके तुरंत बाद उसने निकिता को अपनी तरफ खींचा और उनके होंठों पर किस कर दिया।

अचानक हुई इस हरकत से निकिता चौंकती हुई दिखाई दीं। वीडियो में वो बातचीत रोकने और फैन से दूरी बनाने की कोशिश करती नजर आती हैं। इसके बावजूद फैन ने उन्हें दोबारा पकड़े रखा और किस करती रही। इसके बाद जब निकिता बातचीत खत्म करने की कोशिश करती दिखीं, तब फैन ने उनके गाल पर एक बार फिर किस किया और वहां से चली गई।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर काफी चर्चा हुई। इसके बाद निकिता ने फैंस के सपोर्टिंग मैसेज शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

इन फिल्मों में निकिता रावल कर चुकी हैं काम

निकिता रावल बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके फिल्मी करियर में ‘ब्लैक एंड व्हाइट’, ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’, ‘द हीरो- अभिमन्यु’, ‘अम्मा की बोली’, ‘गरम मसाला’ और ‘क्यूट कमीना’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में उन्होंने अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ काम किया था, जबकि ‘गरम मसाला’ में वो अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थीं। अब निकिता जल्द ही ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और चंकी पांडे भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *