मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक पहचान छिपाकर हिंदू युवती से मिलता रहा। सोमवार को युवती को पता चल गया तो वह विरोध करने लगी। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ सरेआम मारपीट शुरु कर दी। इसका पता चलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी देर गहमागहमी होती रही। बाद में पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सदर बाजार के रविंद्रपुरी निवासी मुस्लिम युवक सोहेल ने अपनी पहचान छिपाकर नौचंदी इलाके की रहने वाली युवती से दोस्ती कर ली। सोमवार को युवक ने उस युवती को मिलने के लिए पाइन पार्क में बुलाया। इसी दौरान खुलासा हो गया कि युवक मुस्लिम है। आरोप है कि जब युवती ने विरोध किया तो सोहेल मारपीट पर उतर आया। उसने सरेराह युवती की पिटाई शुरु कर दी। शोर सुनकर एकत्र हुए आस पास के लोग
युवती ने मारपीट होते देख शोर मचा दिया और वहां से गुजर रहे एक अन्य युवक से मदद मांगी। उस युवक ने सोहेल के द्वारा की जा रही मारपीट का विरोध किया तो सोहेल उस युवती को अपनी पत्नी बताने लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुला लिया गया। हिंदू संगठन ने किया थाने में हंगामा
इस पूरे मामले की भनक लगते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल कार्यकर्ता विशाल ने विरोध किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गहमागहमी होती रही और पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। यहां कार्रवाई ना करने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। युवती की मां की तरफ से दी गई तहरीर
बेटी के साथ वारदात होने की सूचना पाकर मां सदर बाजार थाने आ गई। हिंदूवादी नेता विशाल ने युवती की मां से बात की। पहले तो मां व बेटी कार्रवाई से इंकार करने लगे लेकिन जब उन्हें युवक की हकीकत बताई गई तो वह कार्रवाई के लिए तैयार हो गए। सदर बाजार थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
युवती की मां की तरफ से सदर थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही युवती के बयान दर्ज कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

