पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में 10वीं के छात्र सुजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के सहपाठी 19 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फाइटर, पेचकस और खून से सनी शर्ट बरामद की गई है। नरकटियागंज के एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुजीत और धर्मेंद्र के बीच स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई को लेकर विवाद था। जिउतिया के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उस दिन सुजीत ने अपने सहपाठियों से धर्मेंद्र की पिटाई करवाई थी। इसके बाद से धर्मेंद्र के मन में रंजिश थी। पीछे से ईंट मारकर किया हमला पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि 16 अक्टूबर को सुजीत फूल तोड़ने गया था। इसी दौरान उसने पीछे से सुजीत के सिर पर ईंट मारकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद फाइटर से चेहरे और पेचकस से गर्दन पर हमला किया। खेत में गाड़ दिया था हत्या में इस्तेमाल सामान पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद धर्मेंद्र ने हत्या में इस्तेमाल सामान खेत में गाड़ दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फाइटर, पेचकस और खून से सनी शर्ट बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में 10वीं के छात्र सुजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के सहपाठी 19 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फाइटर, पेचकस और खून से सनी शर्ट बरामद की गई है। नरकटियागंज के एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुजीत और धर्मेंद्र के बीच स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई को लेकर विवाद था। जिउतिया के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उस दिन सुजीत ने अपने सहपाठियों से धर्मेंद्र की पिटाई करवाई थी। इसके बाद से धर्मेंद्र के मन में रंजिश थी। पीछे से ईंट मारकर किया हमला पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि 16 अक्टूबर को सुजीत फूल तोड़ने गया था। इसी दौरान उसने पीछे से सुजीत के सिर पर ईंट मारकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद फाइटर से चेहरे और पेचकस से गर्दन पर हमला किया। खेत में गाड़ दिया था हत्या में इस्तेमाल सामान पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद धर्मेंद्र ने हत्या में इस्तेमाल सामान खेत में गाड़ दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फाइटर, पेचकस और खून से सनी शर्ट बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

