पश्चिम एशिया तनाव के बीच BSE में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 788 अंक लुढ़का

पश्चिम एशिया तनाव के बीच BSE में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 788 अंक लुढ़का

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 788.52 अंक टूटकर 76,155.76 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 23,786.80 पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक तनाव और महंगे Crude Oil के दबाव में टूटा रुपया, डॉलर के सामने 94.97 पर आया

वहीं अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक और जापान का निक्की 225 करीब तीन प्रतिशत टूटा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत चढ़कर 95.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,143.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: Share Market Update | शेयर बाज़ार पर वैश्विक तनाव की मार! सेंसेक्स 473 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, कच्चे तेल में उछाल से दबाव

सेंसेक्स मंगलवार को 12.99 अंक और निफ्टी 24.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *