पवन ने अंतरराष्ट्रीय रग्बी में नवादा-बिहार का नाम किया रोशन:चीन में अंडर-18 चैंपियनशिप में भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व, नवादा में हुआ जोरदार स्वागत

पवन ने अंतरराष्ट्रीय रग्बी में नवादा-बिहार का नाम किया रोशन:चीन में अंडर-18 चैंपियनशिप में भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व, नवादा में हुआ जोरदार स्वागत

नवादा के चुटकिया बीघा निवासी युवा रग्बी खिलाड़ी पवन राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर नवादा और बिहार का नाम रोशन किया है। चीन में हुई एशियाई रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद बुधवार को नवादा लौटे पवन राज का कीर्ति डिफेंस अकादमी ने जोरदार स्वागत किया। नवादा पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। मिर्जापुर के मैदान में हुए स्वागत कार्यक्रम में पवन राज की खेल यात्रा और उपलब्धियों के बारे में बताया गया। कीर्ति डिफेंस अकादमी के संचालक कीर्ति रंजन ने कहा कि इसी धरती से निकलकर पवन ने चीन में खेलकर नवादा के साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पवन की उपलब्धि से अकादमी और जिले के खेल प्रेमियों को गर्व है। अनुशासन को दिनचर्या का बनाया हिस्सा कोच विक्रम कुमार ने बताया कि किसान परिवार से आने वाले पवन राज का चयन भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने नियमित अभ्यास, कठिन ट्रेनिंग और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जिला रग्बी संघ के मुताबिक, पवन राज ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल सहित कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी ट्रेनिंग नवादा स्थित कीर्ति डिफेंस अकादमी में हुई, जहां रग्बी के साथ दूसरे खेलों की भी ट्रेनिंग दी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और खेल के प्रति लगन के दम पर पवन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे हैं। उनकी इस उपलब्धि से नवादा में रग्बी खेल को नई पहचान मिली है। जिला रग्बी संघ, ट्रेनर और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि पवन भविष्य में भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। नवादा के चुटकिया बीघा निवासी युवा रग्बी खिलाड़ी पवन राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर नवादा और बिहार का नाम रोशन किया है। चीन में हुई एशियाई रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद बुधवार को नवादा लौटे पवन राज का कीर्ति डिफेंस अकादमी ने जोरदार स्वागत किया। नवादा पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। मिर्जापुर के मैदान में हुए स्वागत कार्यक्रम में पवन राज की खेल यात्रा और उपलब्धियों के बारे में बताया गया। कीर्ति डिफेंस अकादमी के संचालक कीर्ति रंजन ने कहा कि इसी धरती से निकलकर पवन ने चीन में खेलकर नवादा के साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पवन की उपलब्धि से अकादमी और जिले के खेल प्रेमियों को गर्व है। अनुशासन को दिनचर्या का बनाया हिस्सा कोच विक्रम कुमार ने बताया कि किसान परिवार से आने वाले पवन राज का चयन भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने नियमित अभ्यास, कठिन ट्रेनिंग और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जिला रग्बी संघ के मुताबिक, पवन राज ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल सहित कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी ट्रेनिंग नवादा स्थित कीर्ति डिफेंस अकादमी में हुई, जहां रग्बी के साथ दूसरे खेलों की भी ट्रेनिंग दी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और खेल के प्रति लगन के दम पर पवन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे हैं। उनकी इस उपलब्धि से नवादा में रग्बी खेल को नई पहचान मिली है। जिला रग्बी संघ, ट्रेनर और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि पवन भविष्य में भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *