पलामू में सड़क हादसे में महिला की मौत:दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान, तीन घरों में पसरा मातम

पलामू में सड़क हादसे में महिला की मौत:दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान, तीन घरों में पसरा मातम

पलामू में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और दो युवकों की मौत हुई। रामगढ़ में सड़क हादसे में महिला की जान गई, वहीं पाटन और सतबरवा में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी के पास 30 वर्षीय संजीदा बीबी की सड़क हादसे में मौत हुई। वह बहन के देवर नासिर अंसारी के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। गंभीर घायल होने पर उन्हें एमएमसीएच ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। पति जमील अंसारी बाहर काम करते हैं। पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की मेराल गांव में सीताराम मेहता के 20 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार मेहता ने फांसी लगा ली। परिजन उसे एमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर कानूनी कार्रवाई की। वहीं, सतबरवा थाना क्षेत्र के रामघाट जोड़ा गांव में राजेश्वर मांझी के 22 वर्षीय बेटे रोहित कुमार की मौत हुई। परिजनों ने सुबह उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम एमएमसीएच में किया गया। पलामू में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और दो युवकों की मौत हुई। रामगढ़ में सड़क हादसे में महिला की जान गई, वहीं पाटन और सतबरवा में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी के पास 30 वर्षीय संजीदा बीबी की सड़क हादसे में मौत हुई। वह बहन के देवर नासिर अंसारी के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। गंभीर घायल होने पर उन्हें एमएमसीएच ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। पति जमील अंसारी बाहर काम करते हैं। पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की मेराल गांव में सीताराम मेहता के 20 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार मेहता ने फांसी लगा ली। परिजन उसे एमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर कानूनी कार्रवाई की। वहीं, सतबरवा थाना क्षेत्र के रामघाट जोड़ा गांव में राजेश्वर मांझी के 22 वर्षीय बेटे रोहित कुमार की मौत हुई। परिजनों ने सुबह उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम एमएमसीएच में किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *