पलामू में बाइक-टेंपो की टक्कर, युवक की मौके पर मौत:108-112 पर कॉल करने पर भी नहीं मिली मदद, थाने में किया फोन, पहुंची पुलिस

पलामू में बाइक-टेंपो की टक्कर, युवक की मौके पर मौत:108-112 पर कॉल करने पर भी नहीं मिली मदद, थाने में किया फोन, पहुंची पुलिस

पलामू के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भजनिया स्थित नागाबाबा मंदिर के पास हुई। यहां बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव निवासी उदेश राम के पुत्र रोहित के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल मोहम्मदगंज के रामनगर में रहता था। बाइक पर उसके साथ किसुंडीह टोला निवासी स्वर्गीय जटू राम का पुत्र लेदा भी सवार था। जानकारी के अनुसार, दोनों मोहम्मदगंज से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर में रोहित को गंभीर चोटें आईं। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, लेदा का सिर फट गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 108 एंबुलेंस और 112 से भी नहीं मिली मदद हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पहले 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार फोन किया। लेकिन, तत्काल मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद 112 पुलिस सेवा से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, वहां से भी तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में लोगों ने थाने के मोबाइल नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसे हुसैनाबाद अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं से समय पर मदद नहीं मिलने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिलना जरूरी है। पिछले एक महीने में कई हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मदगंज-जपला मुख्य मार्ग पर पिछले एक महीने में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। भजनिया के मल्होरी टोला से लेकर सबनवा मोड़ तक हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पलामू के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भजनिया स्थित नागाबाबा मंदिर के पास हुई। यहां बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव निवासी उदेश राम के पुत्र रोहित के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल मोहम्मदगंज के रामनगर में रहता था। बाइक पर उसके साथ किसुंडीह टोला निवासी स्वर्गीय जटू राम का पुत्र लेदा भी सवार था। जानकारी के अनुसार, दोनों मोहम्मदगंज से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर में रोहित को गंभीर चोटें आईं। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, लेदा का सिर फट गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 108 एंबुलेंस और 112 से भी नहीं मिली मदद हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पहले 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार फोन किया। लेकिन, तत्काल मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद 112 पुलिस सेवा से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, वहां से भी तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में लोगों ने थाने के मोबाइल नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसे हुसैनाबाद अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं से समय पर मदद नहीं मिलने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिलना जरूरी है। पिछले एक महीने में कई हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मदगंज-जपला मुख्य मार्ग पर पिछले एक महीने में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। भजनिया के मल्होरी टोला से लेकर सबनवा मोड़ तक हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *