पलवल में पिस्तौल के बल पर गोतस्करी:घेराबंदी करने पहुंचे युवकों को गोली मारने की धमकी देकर फरार हुए, केस दर्ज

पलवल में पिस्तौल के बल पर गोतस्करी:घेराबंदी करने पहुंचे युवकों को गोली मारने की धमकी देकर फरार हुए, केस दर्ज

पलवल के हथीन उपमंडल अंतर्गत कलसाड़ा-भंगूरी मार्ग पर गोतस्करी का एक दुस्साहसिक मामला सामने आया है। सिविल लाइन कॉलोनी (पलवल) निवासी शैलेंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि टीकरी ब्राह्मण गांव का रहने वाला जावेद अपने दो अन्य सहयोगियों—सलमु और मुब्बा के साथ मिलकर तीन गोवंश को पैदल रास्ते से राजस्थान ले जाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र अपने साथी रवि के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए कलसाड़ा रोड पर एक कंपनी की बाउंड्री वॉल के पास छिपकर घात लगाकर बैठ गए। पकड़े जाने के डर से युवकों पर ताना कट्टा जैसे ही तीनों आरोपी गोवंश को पैदल हांकते हुए कलसाड़ा रोड पर पहुंचे, मौके पर छिपे युवकों ने उन्हें घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख मुख्य आरोपी जावेद ने तुरंत अपनी जेब से देशी कट्टा निकालकर युवकों पर तान दिया। उसने युवकों को सीधे चेतावनी दी कि यदि कोई भी एक कदम आगे बढ़ा तो वह गोली मार देगा। जान पर बने खतरे को भांपते हुए युवक मजबूरी में पीछे हटने लगे, जिसका फायदा उठाकर तीनों तस्कर गोवंश को वहीं रास्ते पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मौके से तीन गोवंश बरामद, पुलिस ने शुरू की धरपकड़ घटना के तुरंत बाद युवकों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हथीन थाने से सहायक उप-निरीक्षक (ASI) अजरुद्दीन अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों गोवंश को अपने कब्जे में लिया। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित शैलेंद्र की लिखित शिकायत पर आरोपी जावेद, सलमु और मुब्बा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमों का गठन कर फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *