‘पब्लिक-स्टार’ जगदीश यादव ने कराया सफाई का समाधान:‘सिविक हीरो’ चेतन सक्सेना ने उठाई जनसमस्या; नाली-स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों के पास

‘पब्लिक-स्टार’ जगदीश यादव ने कराया सफाई का समाधान:‘सिविक हीरो’ चेतन सक्सेना ने उठाई जनसमस्या; नाली-स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों के पास

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 25 के पार्षद जगदीश यादव बने आज के “पब्लिक स्टार” न्यू एमएलए कॉलोनी निवासी सोनू कुमार बामले ने आंगनबाड़ी के पास सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में आंगनबाड़ी के पास नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं। सफाई के लिए रहवासियों को खुद ही मेहनत करनी पड़ती है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 25 के पार्षद जगदीश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। प्रियंका नगर निवासी चेतन सक्सेना बने आज के ‘सिविक-हीरो’ चेतन सक्सेना ने एलआईजी ब्लॉक और कालियासोत कॉलोनी के बीच सड़क के दोनों तरफ फैले कचरे की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क किनारे अघोषित कचरा स्थल बन गया है। यहां कचरा जमा होने से एलआईजी ब्लॉक में रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। चेतन सक्सेना ने भास्कर समाधान पर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत सामने आने के बाद मौके पर सफाई कर समस्या का समाधान कर दिया गया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान एमपी नगर: मुख्य नाले पर नहीं थी फेंसिंग, हादसे का खतरा हुआ दूर महाराणा प्रताप नगर निवासी आशीष जैन ने शहर के मुख्य नाले की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि यह नाला गुरुकृपा के पास से होकर निकलता है और वर्षों से बिना किसी तरह की फेंसिंग के खुला हुआ है। नाले की सफाई भी नहीं की जाती, जिससे गंदगी के साथ लोगों और जानवरों के उसमें गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता ने की। नाली, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान भोपालवासी अशोका गार्डन: 10 दिन से नाली का गंदा पानी सड़क पर भरा सलमान खान ने 80 फीट रोड, सकलेनी मस्जिद के पास पहली नंबर की गली में नाली के गंदे पानी की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि करीब 10 दिन से गली में नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। इससे पूरे मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अरेरा कॉलोनी: सफाई नहीं होने से गलियों में कचरे का ढेर वार्ड 48 के निवासी विनोद सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि उनके क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं हो रही है। नगर पालिका निगम के कर्मचारी भी यहां नहीं आते हैं और कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आती। इसके कारण गलियों में कचरा जमा हो रहा है। अंबेडकर नगर: कई दिनों से टूटी नाली, पानी जमा होने की समस्या न्यू अंबेडकर नगर निवासी मनीष बोरकर ने नाली की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां कई दिनों से नाली टूटी हुई है और नाली जाम होने के कारण पानी जमा हो रहा है। पानी जमा रहने से बच्चे वहां खेलते हैं, जिससे उनके साथ दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। शंकराचार्य नगर: 12 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, रात में अंधेरे से परेशानी सिकंदरी सराय क्षेत्र निवासी विनय जैन ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट पिछले 12 दिनों से बंद है। रात के समय गली में अंधेरा रहने से स्थानीय रहवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *