Shatrughan Sinha On Rahul Gandhi: बॉलीवुड के जाने माने वरिष्ठ अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनसे हाल ही में जब सोशल मीडिया पर ‘पप्पू’ शब्द को लेकर सवाल पूछा गया कि पहले ‘पप्पू’ को लेकर बड़ी रील्स बनती थीं, अब उन्हें क्या लगता है कि पप्पू कौन है? इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और उनके काम की सराहना भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी को लेकर दिया बयान
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक बातचीत में राहुल गांधी को लेकर बयान दिया। जिसमें उनसे पत्रकार ने राहुल गांधी और पप्पू शब्द पर जवाब मांगा था और पूछा था कि पप्पू कौन हैं? ऐसे मं शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया, “पप्पू तो बहुत जानदार है उसमें बहुत जान है। लेकिन पप्पू ने जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा की, पप्पू ने जिस आन बान के साथ तिरंगा लहराते हुए पूरे देश का भ्रमण किया। जिस तरह से झंडा लेकर देश के मुद्दों के साथ, देश की समस्याओं के साथ जूझने का संकल्प लिया मैं तो कहूंगा बेहद ही सराहनीय है। बहुत ही प्रशंसनीय है। जितनी भी तारीफ की जाए इस मामले में कम है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे पास ऐसा लीडर ऑफ द अपोजिशन है।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने पप्पू शब्द को लेकर की राहुल गांधी की तारीफ
दिलचस्प बात यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘पप्पू’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए भी राहुल गांधी की तारीफ की है। पहले यह शब्द राहुल गांधी का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे सकारात्मक तरीके से पेश किया है। उन्होंने कहा कि पप्पू बहुत जानदार है और उन्होंने जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा की वह शानदार थी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शत्रुघ्न सिन्हा से आगे पूछा गया कि अगर वह राहुल गांधी को 3 शब्दों में डिस्क्राइब करें तो वह क्या कहेंगे? ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, बहुत जान है मैंने कहा न “बहुत जान है”। अब सोशल मीडिया पर लोग शत्रुघ्न सिन्हा के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक तरफ लोग इसे सही कह रहे हैं तो वहीं एक वर्ग ऐसा भी है जो इससे संतुष्ट नहीं हैं।

