बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने भाजपा पटना ग्रामीण क्षेत्र के विक्रम विधानसभा अंतर्गत नौबतपुर नगर एवं ग्रामीण मंडल का दौरा किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किए। अपने परिभ्रमण के दौरान मंत्री शैलेंद्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आम लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा बिहार पीआरटी प्रभारी शशि शेखर, भाजपा नेता भूषण सिंह, पूर्व पटना ग्रामीण उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मनीष कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नौबतपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर शर्मा, नौबतपुर नगर मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया। भाजपा नेता मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनका जनता के बीच निरंतर संपर्क, संवाद और सेवा भाव संगठन को मजबूती प्रदान करता है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने भाजपा पटना ग्रामीण क्षेत्र के विक्रम विधानसभा अंतर्गत नौबतपुर नगर एवं ग्रामीण मंडल का दौरा किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किए। अपने परिभ्रमण के दौरान मंत्री शैलेंद्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आम लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा बिहार पीआरटी प्रभारी शशि शेखर, भाजपा नेता भूषण सिंह, पूर्व पटना ग्रामीण उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मनीष कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नौबतपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर शर्मा, नौबतपुर नगर मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया। भाजपा नेता मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनका जनता के बीच निरंतर संपर्क, संवाद और सेवा भाव संगठन को मजबूती प्रदान करता है।


