पत्तागोभी के नीचे छिपाकर ले जा रहा शराब पकड़ाया:सोनो चेकपोस्ट पर 711 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 नाबालिग हिरासत में

पत्तागोभी के नीचे छिपाकर ले जा रहा शराब पकड़ाया:सोनो चेकपोस्ट पर 711 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 नाबालिग हिरासत में

जमुई में दुर्गा पूजा में खपाने के लिए शराब की खेप ले जाने का तस्करों ने अनोखा तरीका निकाला। पिकअप पर ऊपर से पत्ता गोभी रख दी, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की नजर से यह तरकीब बच नहीं सकी। वाहन की तलाशी ली गई तो सब्जियों के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। टीम ने पिकअप से 79 पेटी में रखी 1776 बोतल,कुल 711 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान शराब तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिशों को बल मिला है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभागीय सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी और वाहन जांच तेज कर दी गई है। खेप गिरिडीह से लखीसराय ले जाने की बात बताई दुर्गा पूजा और दीपावली को देखते हुए चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही पत्ता गोभी लदी पिकअप को डुमरी चेकपोस्ट पर जांच के लिए रोका गया। शुरुआत में वाहन में सब्जियां लदी दिखाई दे रही थीं।लेकिन तलाशी के दौरान जब पत्ता गोभी हटाई गई तो उसके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। इसके बाद टीम ने शराब जब्त कर दोनों नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिगों ने शराब की खेप गिरिडीह से लखीसराय ले जाने की बात बताई है। उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब किसकी थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। विभाग ने जांच अभियान तेज किया साथ ही नाबालिगों से कथित तौर पर शराब की ढुलाई करवाने वालों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। एक नाबालिग जमुई जिले के खैरा प्रखंड का जबकि दूसरा नवादा जिले का रहने वाला है और फिलहाल पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में रहता है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई विनय कुमार राय की टीम ने की। दुर्गा पूजा के दौरान शराब की अवैध बिक्री और आपूर्ति रोकने के लिए विभाग ने जांच अभियान तेज किया है। मले में आगे की पूछताछ जारी है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। जमुई में दुर्गा पूजा में खपाने के लिए शराब की खेप ले जाने का तस्करों ने अनोखा तरीका निकाला। पिकअप पर ऊपर से पत्ता गोभी रख दी, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की नजर से यह तरकीब बच नहीं सकी। वाहन की तलाशी ली गई तो सब्जियों के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। टीम ने पिकअप से 79 पेटी में रखी 1776 बोतल,कुल 711 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान शराब तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिशों को बल मिला है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभागीय सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी और वाहन जांच तेज कर दी गई है। खेप गिरिडीह से लखीसराय ले जाने की बात बताई दुर्गा पूजा और दीपावली को देखते हुए चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही पत्ता गोभी लदी पिकअप को डुमरी चेकपोस्ट पर जांच के लिए रोका गया। शुरुआत में वाहन में सब्जियां लदी दिखाई दे रही थीं।लेकिन तलाशी के दौरान जब पत्ता गोभी हटाई गई तो उसके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। इसके बाद टीम ने शराब जब्त कर दोनों नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिगों ने शराब की खेप गिरिडीह से लखीसराय ले जाने की बात बताई है। उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब किसकी थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। विभाग ने जांच अभियान तेज किया साथ ही नाबालिगों से कथित तौर पर शराब की ढुलाई करवाने वालों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। एक नाबालिग जमुई जिले के खैरा प्रखंड का जबकि दूसरा नवादा जिले का रहने वाला है और फिलहाल पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में रहता है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई विनय कुमार राय की टीम ने की। दुर्गा पूजा के दौरान शराब की अवैध बिक्री और आपूर्ति रोकने के लिए विभाग ने जांच अभियान तेज किया है। मले में आगे की पूछताछ जारी है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *