पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी जमीन पर बेसुध:कारणों का नहीं हुआ खुलासा, महिला का अस्पताल में इलाज जारी

पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी जमीन पर बेसुध:कारणों का नहीं हुआ खुलासा, महिला का अस्पताल में इलाज जारी

झालावाड़ जिले के रटलाई क्षेत्र में रविवार सुबह एक घटना सामने आई। एक घर के कमरे में पति फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी थी। परिजन दोनों को रटलाई के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी को गंभीर हालत में झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। रटलाई थानाधिकारी लोकेश मीणा ने बताया कि रटलाई निवासी गिर्राज वाल्मीकि (45) और उनकी पत्नी आरती (40) शनिवार रात अपने घर के एक अलग कमरे में सोए थे। रविवार सुबह काफी देर तक दोनों के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा। उन्हें आरती जमीन पर बेसुध पड़ी मिली, जबकि गिर्राज फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
परिजन तुरंत दोनों को रटलाई अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद गिर्राज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। इधर, आरती की हालत गंभीर होने पर उसे एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक गिर्राज वाल्मीकि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेके पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *