किशनगंज में एक महिला ने अपने पति पर जबरदस्ती देहव्यापार करवाने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे गैर पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। साथ ही, सालों तक अननेचुरल सेक्स और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार बनाता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोचाधामन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ जबरन अननेचुरल सेक्स करता था। सामाजिक बदनामी और परिवार की प्रतिष्ठा के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। शोषण का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी पीड़िता के अनुसार, बाद में पति रोजगार दिलाने का झांसा देकर उसे दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में ले गया। वहां उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया और उससे कमाई गई रकम अपने पास रखता था। इस दौरान वह एक बच्ची की मां भी बनी, लेकिन इसके बावजूद पति उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। हैदराबाद से मायके लेकर आया भाई महिला ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद में एक बार उसके पति ने उसे चार व्यक्तियों के साथ एक घर में बंद कर दिया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बीमारी की सूचना मिलने पर उसका भाई हैदराबाद पहुंचा और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे मायके लेकर आ गया। मायके पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ दिनों बाद उसका पति भी वहां पहुंच गया और उसे दोबारा महानगर ले जाने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसका उपचार कराया। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में FIR दर्ज स्वास्थ्य ठीक होने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। किशनगंज में एक महिला ने अपने पति पर जबरदस्ती देहव्यापार करवाने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे गैर पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। साथ ही, सालों तक अननेचुरल सेक्स और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार बनाता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोचाधामन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ जबरन अननेचुरल सेक्स करता था। सामाजिक बदनामी और परिवार की प्रतिष्ठा के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। शोषण का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी पीड़िता के अनुसार, बाद में पति रोजगार दिलाने का झांसा देकर उसे दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में ले गया। वहां उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया और उससे कमाई गई रकम अपने पास रखता था। इस दौरान वह एक बच्ची की मां भी बनी, लेकिन इसके बावजूद पति उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। हैदराबाद से मायके लेकर आया भाई महिला ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद में एक बार उसके पति ने उसे चार व्यक्तियों के साथ एक घर में बंद कर दिया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बीमारी की सूचना मिलने पर उसका भाई हैदराबाद पहुंचा और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे मायके लेकर आ गया। मायके पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ दिनों बाद उसका पति भी वहां पहुंच गया और उसे दोबारा महानगर ले जाने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसका उपचार कराया। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में FIR दर्ज स्वास्थ्य ठीक होने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


