पति ने फावड़े से की पत्नी की हत्या:अमरोहा में विवाद के बाद वारदात की, पति हिरासत में

पति ने फावड़े से की पत्नी की हत्या:अमरोहा में विवाद के बाद वारदात की, पति हिरासत में

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के डाईडेरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे की है। गांव निवासी किसान रामोतार ने मामूली विवाद पर अपनी 45 वर्षीय पत्नी रूबी की घर में ही फावड़े से वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात पुलिस के साथ एसपी लखन सिंह यादव और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने परिजनों से भी बातचीत की।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है, और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *