पताही एयरपोर्ट का जल्द होगा शिलान्यास:तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसएसपी, एयरपोर्ट परिसर में आम लोगों की एंट्री बंद

पताही एयरपोर्ट का जल्द होगा शिलान्यास:तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसएसपी, एयरपोर्ट परिसर में आम लोगों की एंट्री बंद

मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के विकास का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। शिलान्यास के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, एसडीएम पश्चिम स्नेहा कुमारी समेत कई अधिकारियों ने पताही एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों और निर्माण कार्य का जायजा लिया। डीएम कुमार गौरव ने बताया कि पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया है और तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट के विकास कार्य का शिलान्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की भी संभावना है। कार्यक्रम की तिथि और अंतिम रूपरेखा को लेकर संबंधित स्तर पर पत्राचार किया गया है। वहीं, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। स्थानीय लोग लंबे समय से एयरपोर्ट परिसर के रास्ते को आम रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई है। निर्माण एजेंसी ने शुरू किया काम, पुरानी इमारतें तोड़ी जा रहीं पताही एयरपोर्ट के विकास का टेंडर हासिल करने वाली निर्माण एजेंसी ने परिसर में काम शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट के मुख्य गेट को बंद कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। परिसर में मौजूद जर्जर और पुराने भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है, ताकि प्रशासनिक भवन और अन्य जरूरी संरचनाओं का निर्माण किया जा सके। परिसर में निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है और एजेंसी की टीम भी मौके पर काम में जुटी है। 475 एकड़ में विकसित होगा एयरपोर्ट, 4500 फीट लंबा बनेगा रनवे पताही एयरपोर्ट के विकास के लिए करीब 475 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। प्रस्ताव के अनुसार यहां 4500 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। रनवे और पहुंच पथ निर्माण के लिए प्रस्तावित प्राक्कलन जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। जमीन अधिग्रहण पर होने वाले खर्च का प्रतिवेदन भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को उपलब्ध कराया जाना है। एयरपोर्ट परिसर की बाउंड्रीवॉल का काम पहले चरण में पूरा किया जा चुका है। यहां वीआईपी लाउंज बनाने की भी योजना है, जिसके लिए भवन निर्माण विभाग से तकनीकी रूप से अनुमोदित प्राक्कलन मांगा गया है। यात्री विमानों के साथ एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी की भी योजना पताही एयरपोर्ट को सिर्फ यात्री विमान सेवा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। यहां उड़ान प्रशिक्षण अकादमी यानी एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी शुरू करने की भी योजना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रशिक्षण अकादमी के उपयोग के लिए 15 साल की अवधि के एमओयू का प्रस्ताव भी तैयार किया है। इस दिशा में आगे की प्रक्रिया चल रही है।
मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार को होगा फायदा पताही एयरपोर्ट के चालू होने से मुजफ्फरपुर के साथ उत्तर बिहार के कई जिलों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिल सकती है, वहीं, वैशाली आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह एयरपोर्ट सुविधाजनक साबित हो सकता है। मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के विकास का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। शिलान्यास के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, एसडीएम पश्चिम स्नेहा कुमारी समेत कई अधिकारियों ने पताही एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों और निर्माण कार्य का जायजा लिया। डीएम कुमार गौरव ने बताया कि पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया है और तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट के विकास कार्य का शिलान्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की भी संभावना है। कार्यक्रम की तिथि और अंतिम रूपरेखा को लेकर संबंधित स्तर पर पत्राचार किया गया है। वहीं, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। स्थानीय लोग लंबे समय से एयरपोर्ट परिसर के रास्ते को आम रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई है। निर्माण एजेंसी ने शुरू किया काम, पुरानी इमारतें तोड़ी जा रहीं पताही एयरपोर्ट के विकास का टेंडर हासिल करने वाली निर्माण एजेंसी ने परिसर में काम शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट के मुख्य गेट को बंद कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। परिसर में मौजूद जर्जर और पुराने भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है, ताकि प्रशासनिक भवन और अन्य जरूरी संरचनाओं का निर्माण किया जा सके। परिसर में निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है और एजेंसी की टीम भी मौके पर काम में जुटी है। 475 एकड़ में विकसित होगा एयरपोर्ट, 4500 फीट लंबा बनेगा रनवे पताही एयरपोर्ट के विकास के लिए करीब 475 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। प्रस्ताव के अनुसार यहां 4500 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। रनवे और पहुंच पथ निर्माण के लिए प्रस्तावित प्राक्कलन जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। जमीन अधिग्रहण पर होने वाले खर्च का प्रतिवेदन भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को उपलब्ध कराया जाना है। एयरपोर्ट परिसर की बाउंड्रीवॉल का काम पहले चरण में पूरा किया जा चुका है। यहां वीआईपी लाउंज बनाने की भी योजना है, जिसके लिए भवन निर्माण विभाग से तकनीकी रूप से अनुमोदित प्राक्कलन मांगा गया है। यात्री विमानों के साथ एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी की भी योजना पताही एयरपोर्ट को सिर्फ यात्री विमान सेवा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। यहां उड़ान प्रशिक्षण अकादमी यानी एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी शुरू करने की भी योजना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रशिक्षण अकादमी के उपयोग के लिए 15 साल की अवधि के एमओयू का प्रस्ताव भी तैयार किया है। इस दिशा में आगे की प्रक्रिया चल रही है।
मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार को होगा फायदा पताही एयरपोर्ट के चालू होने से मुजफ्फरपुर के साथ उत्तर बिहार के कई जिलों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिल सकती है, वहीं, वैशाली आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह एयरपोर्ट सुविधाजनक साबित हो सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *