पट्टी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह:पूर्व मंत्री बोलें – सैनिकों का त्याग और बलिदान समाज के लिए सदैव रहेगा वंदनीय

पट्टी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह:पूर्व मंत्री बोलें – सैनिकों का त्याग और बलिदान समाज के लिए सदैव रहेगा वंदनीय

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत पट्टी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ‘मोती सिंह’ ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मोती सिंह ने कहा कि देश की सरहद और सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान करना हम सभी का परम दायित्व है। उनका त्याग और समर्पण समाज के लिए हमेशा वंदनीय रहेगा। इस दौरान पट्टी क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी पूर्व सैनिक मनोज सिंह उर्फ ‘भीम’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *