टीकमगढ़ में पटवारी संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद समारी ने बताया कि यह ज्ञापन “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना को लेकर है। संघ का आरोप है कि योजना के निर्देशों में विरोधाभास है, जिससे पटवारियों पर गैर-जरूरी कानूनी जोखिम आ रहा है। जारी परिपत्र और SOP में इसका हल नहीं निकला। दस्तावेज में स्वामित्व योजना को पंचायती राज मंत्रालय की बताया गया है, जबकि अधिकारियों ने इसे राजस्व विभाग की कहा। पटवारी पहचान पुष्टि नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें इस काम से तुरंत अलग कर सक्षम अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही, पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा खत्म करने की भी मांग है, क्योंकि कई वरिष्ठ पटवारी इससे वंचित हो रहे हैं।

