पटना के IGIMS अस्पताल के पास 14 अगस्त को फायरिंग हुई। दवा दुकान में घुसकर 5-7 बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर गोलियां चलाईं। IGIMS के गेट नंबर 3 स्थित न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर फायरिंग हुई है। दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी दी। फिर गोली चलानी शुरू कर दी। दुकान संचालक के मुताबिक, बदमाशों ने कहा, “तुम IGIMS में काम करते हो तो मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।” इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच में IGIMS के मरीजों के पुर्जे और दवा दुकानों से जुड़े विवाद के बाद मामला बढ़ने की बात सामने आई है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… फायरिंग की 3 तस्वीरें… पहले दुकान के स्टाफ से मारपीट, फिर पिस्टल निकालकर फायरिंग न्यू अंशिका मेडिको के ऑनर के बेटे राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे कुछ युवक IGIMS गेट नंबर-3 के पास बैठकर गांजा और शराब पी रहे थे। राजेश के अनुसार, दुकान के स्टाफ अमित कुमार ने उन्हें वहां बैठकर नशा करने से मना किया। उसने कहा कि इस रास्ते से डॉक्टर और नर्स आते-जाते हैं। इसके बाद युवक गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि करीब 1:30 बजे 7-8 की संख्या में युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे। इनमें सुधांशु सिंह, चीकू कुमार, पंकज कुमार चौधरी, सोनू कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने दुकान में घुसकर स्टाफ से पूछा कि उनके आदमी को वहां से क्यों भगाया। राजेश का आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और सुधांशु सिंह ने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो… दुकान संचालक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब 6-7 लोग दुकान पर आए थे। उन्होंने उनके स्टाफ के साथ मारपीट की और धमकी दी। उनके मुताबिक, बदमाशों ने कहा, “तुम IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।” इसके बाद दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करते हुए आरोपी वहां से भाग निकले। हत्या की नीयत से फायरिंग का आरोप दुकान के ऑनर प्रमोद कुमार सिंह म्यूजिक, मेडिकल समेत दो-तीन तरह के कारोबार से जुड़े हैं। उनके साथ पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने उनकी हत्या की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद से वह काफी परेशान और डरे हुए हैं। बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा- प्रमोद कुमार सिंह दुकान के ऑनर का आरोप है कि उन पर समझौता करने का दबाव भी बनाया जा रहा है और उनसे संपर्क किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी हालत में समझौता नहीं करेंगे। SSP बोले- एक आरोपी गिरफ्तार, सभी की पहचान हुई प्रारंभिक जांच में अंशिका मेडिकल और मां मेडिको के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘अगर दुकान के दस्तावेजों या कारोबार में कोई गड़बड़ी मिली तो दुकान को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।’ IGIMS के आसपास दवा कारोबार को लेकर किसी तरह का सिंडिकेट चलने और मरीजों को खास दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायतों की भी जांच की जा रही है।’ मरीजों के परिजनों से दवा खरीदने को लेकर विवाद पुलिस के मुताबिक, IGIMS के आसपास मरीजों को दवा खरीदने के लिए बाहर निकलने पर कुछ लोग कथित तौर पर उनका पुर्जा लेकर अपनी-अपनी दुकानों की ओर ले जाने की कोशिश करते हैं। इसी को लेकर अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच के साथ ही IGIMS के आसपास सक्रिय ऐसे लोगों और दवा दुकानों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे दारोगा अभय कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। जांच हो रही है। CCTV से जुटाए जा रहे साक्ष्य मौके पर पहुंचे दारोगा अभय कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटना के IGIMS अस्पताल के पास 14 अगस्त को फायरिंग हुई। दवा दुकान में घुसकर 5-7 बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर गोलियां चलाईं। IGIMS के गेट नंबर 3 स्थित न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर फायरिंग हुई है। दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी दी। फिर गोली चलानी शुरू कर दी। दुकान संचालक के मुताबिक, बदमाशों ने कहा, “तुम IGIMS में काम करते हो तो मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।” इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच में IGIMS के मरीजों के पुर्जे और दवा दुकानों से जुड़े विवाद के बाद मामला बढ़ने की बात सामने आई है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… फायरिंग की 3 तस्वीरें… पहले दुकान के स्टाफ से मारपीट, फिर पिस्टल निकालकर फायरिंग न्यू अंशिका मेडिको के ऑनर के बेटे राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे कुछ युवक IGIMS गेट नंबर-3 के पास बैठकर गांजा और शराब पी रहे थे। राजेश के अनुसार, दुकान के स्टाफ अमित कुमार ने उन्हें वहां बैठकर नशा करने से मना किया। उसने कहा कि इस रास्ते से डॉक्टर और नर्स आते-जाते हैं। इसके बाद युवक गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि करीब 1:30 बजे 7-8 की संख्या में युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे। इनमें सुधांशु सिंह, चीकू कुमार, पंकज कुमार चौधरी, सोनू कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने दुकान में घुसकर स्टाफ से पूछा कि उनके आदमी को वहां से क्यों भगाया। राजेश का आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और सुधांशु सिंह ने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो… दुकान संचालक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब 6-7 लोग दुकान पर आए थे। उन्होंने उनके स्टाफ के साथ मारपीट की और धमकी दी। उनके मुताबिक, बदमाशों ने कहा, “तुम IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।” इसके बाद दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करते हुए आरोपी वहां से भाग निकले। हत्या की नीयत से फायरिंग का आरोप दुकान के ऑनर प्रमोद कुमार सिंह म्यूजिक, मेडिकल समेत दो-तीन तरह के कारोबार से जुड़े हैं। उनके साथ पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने उनकी हत्या की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद से वह काफी परेशान और डरे हुए हैं। बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा- प्रमोद कुमार सिंह दुकान के ऑनर का आरोप है कि उन पर समझौता करने का दबाव भी बनाया जा रहा है और उनसे संपर्क किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी हालत में समझौता नहीं करेंगे। SSP बोले- एक आरोपी गिरफ्तार, सभी की पहचान हुई प्रारंभिक जांच में अंशिका मेडिकल और मां मेडिको के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘अगर दुकान के दस्तावेजों या कारोबार में कोई गड़बड़ी मिली तो दुकान को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।’ IGIMS के आसपास दवा कारोबार को लेकर किसी तरह का सिंडिकेट चलने और मरीजों को खास दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायतों की भी जांच की जा रही है।’ मरीजों के परिजनों से दवा खरीदने को लेकर विवाद पुलिस के मुताबिक, IGIMS के आसपास मरीजों को दवा खरीदने के लिए बाहर निकलने पर कुछ लोग कथित तौर पर उनका पुर्जा लेकर अपनी-अपनी दुकानों की ओर ले जाने की कोशिश करते हैं। इसी को लेकर अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच के साथ ही IGIMS के आसपास सक्रिय ऐसे लोगों और दवा दुकानों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे दारोगा अभय कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। जांच हो रही है। CCTV से जुटाए जा रहे साक्ष्य मौके पर पहुंचे दारोगा अभय कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

