पटना मेट्रो डिपो का मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया निरीक्षण:मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश, कहा- ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान देना चाहिए

पटना मेट्रो डिपो का मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया निरीक्षण:मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश, कहा- ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान देना चाहिए

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज पटना मेट्रो डिपो का निरीक्षण कर परियोजना के निर्माण कार्यों और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और परियोजना की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पहले मंत्री ने मेट्रो डिपो परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। हर स्तर पर आने वाली बाधाओं का हो समाधान समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, PMRCL संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने मेट्रो के विभिन्न कॉरिडोर और सेक्शन में चल रहे कार्यों की प्रगति, प्रमुख माइलस्टोन, तय समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री ने निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए उनके तत्काल समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और स्थल निरीक्षण के जरिए काम की गति पर नजर रखने का निर्देश दिया। ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा नीतीश मिश्रा ने कहा कि मेट्रो निर्माण के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी होनी चाहिए। इसके लिए निर्माण स्थलों पर प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन की पर्याप्त जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना का उद्देश्य पटना के लोगों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। इसलिए परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं मंत्री ने PMRCL, DMRC, निर्माण एजेंसियों और संवेदकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना की समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक चरण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यों की प्राथमिकता तय कर नियमित समीक्षा करने को कहा। मंत्री ने कहा कि परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि पटना मेट्रो का निर्माण निर्धारित गति से आगे बढ़े और आम लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज पटना मेट्रो डिपो का निरीक्षण कर परियोजना के निर्माण कार्यों और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और परियोजना की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पहले मंत्री ने मेट्रो डिपो परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। हर स्तर पर आने वाली बाधाओं का हो समाधान समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, PMRCL संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने मेट्रो के विभिन्न कॉरिडोर और सेक्शन में चल रहे कार्यों की प्रगति, प्रमुख माइलस्टोन, तय समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री ने निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए उनके तत्काल समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और स्थल निरीक्षण के जरिए काम की गति पर नजर रखने का निर्देश दिया। ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा नीतीश मिश्रा ने कहा कि मेट्रो निर्माण के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी होनी चाहिए। इसके लिए निर्माण स्थलों पर प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन की पर्याप्त जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना का उद्देश्य पटना के लोगों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। इसलिए परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं मंत्री ने PMRCL, DMRC, निर्माण एजेंसियों और संवेदकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना की समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक चरण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यों की प्राथमिकता तय कर नियमित समीक्षा करने को कहा। मंत्री ने कहा कि परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि पटना मेट्रो का निर्माण निर्धारित गति से आगे बढ़े और आम लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *