पटना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज में निरीक्षण किया। इस दौरान डोमिनोज के 2 आउटलेट में करीब 160 पिज्जा खराब मिले। जिन्हें नष्ट करा दिया गया। इनकी कीमत करीब 32 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, कीट नियंत्रण, खाद्य पदार्थों के भंडारण और जरूरी रिकॉर्ड रखने में कई कमियां सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा-मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत सुधार के लिए 14 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई की जानकारी विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। कदमकुआं के आउटलेट में 50 खराब पिज्जा मिले खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर 17 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पटना के कदमकुआं और कंकड़बाग स्थित डोमिनोज के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोहिया नगर, कंकड़बाग स्थित आउटलेट में करीब 110 खराब पिज्जा मिले, जबकि कदमकुआं के एम्बिशन ओझा प्लाजा स्थित आउटलेट में करीब 50 खराब पिज्जा पाए गए। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में ड्रेनेज सिस्टम, कटिंग बोर्ड और शेल्फ की साफ-सफाई में कमियां मिलीं। डीप फ्रीजर में तापमान की निगरानी से संबंधित लॉग बुक भी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, स्टोर में कच्चे माल का रिकॉर्ड नहीं रखा गया था। अधिकारियों ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ अलग रखने का निर्देश डोमिनोज के प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और रखरखाव को लेकर भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने और कच्चे-पके हुए खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से संभालने को कहा। इसके अलावा, कुछ जगहों पर पानी जमा होने और ग्राहकों के इस्तेमाल के लिए रखी गई सॉस की बोतलों की सफाई नहीं मिली। कीट नियंत्रण से संबंधित रिपोर्ट में निर्धारित तिथि का उल्लेख भी नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने, खाद्य पदार्थों की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था करने और तापमान की नियमित निगरानी का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया। साथ ही, मेन्यू कार्ड पर खाद्य पदार्थों से संबंधित एलर्जी की चेतावनी प्रदर्शित करने को भी कहा गया है। मैकडॉनल्ड्स में खुला मिला कचरे का डिब्बा पटना के ईस्ट गांधी मैदान स्थित मैकडॉनल्ड्स फैमिली रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान भंडार गृह की साफ-सफाई संतोषजनक मिली और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध थे। हालांकि, कचरे का डिब्बा खुला पाया गया। मुख्य दरवाजे पर कीट नियंत्रण के लिए एंटीसेप्टिक डोरमैट की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके अलावा, सार्वजनिक मेन्यू कार्ड पर खाद्य पदार्थों से संबंधित एलर्जी की चेतावनी उपलब्ध नहीं थी। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक को 7 दिनों में स्वच्छता संबंधी कमियों को दूर करने, कचरे के डिब्बे को ढंककर रखने और कीट नियंत्रण की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मस्टर्ड सॉस का एक नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया गया है। 14 दिनों में कमियां दूर नहीं हुई तो लाइसेंस पर कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय सीमा में सभी कमियों को दूर करने और सुधार से संबंधित अनुपालन का प्रमाण कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा-मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण, कीट नियंत्रण और तापमान की नियमित निगरानी जैसी व्यवस्थाएं करनी होती है। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जारी रहेगा स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी तैयारी, रखरखाव और भंडारण की व्यवस्था की भी जांच जा रही है। पटना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज में निरीक्षण किया। इस दौरान डोमिनोज के 2 आउटलेट में करीब 160 पिज्जा खराब मिले। जिन्हें नष्ट करा दिया गया। इनकी कीमत करीब 32 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, कीट नियंत्रण, खाद्य पदार्थों के भंडारण और जरूरी रिकॉर्ड रखने में कई कमियां सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा-मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत सुधार के लिए 14 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई की जानकारी विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। कदमकुआं के आउटलेट में 50 खराब पिज्जा मिले खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर 17 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पटना के कदमकुआं और कंकड़बाग स्थित डोमिनोज के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोहिया नगर, कंकड़बाग स्थित आउटलेट में करीब 110 खराब पिज्जा मिले, जबकि कदमकुआं के एम्बिशन ओझा प्लाजा स्थित आउटलेट में करीब 50 खराब पिज्जा पाए गए। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में ड्रेनेज सिस्टम, कटिंग बोर्ड और शेल्फ की साफ-सफाई में कमियां मिलीं। डीप फ्रीजर में तापमान की निगरानी से संबंधित लॉग बुक भी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, स्टोर में कच्चे माल का रिकॉर्ड नहीं रखा गया था। अधिकारियों ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ अलग रखने का निर्देश डोमिनोज के प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और रखरखाव को लेकर भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने और कच्चे-पके हुए खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से संभालने को कहा। इसके अलावा, कुछ जगहों पर पानी जमा होने और ग्राहकों के इस्तेमाल के लिए रखी गई सॉस की बोतलों की सफाई नहीं मिली। कीट नियंत्रण से संबंधित रिपोर्ट में निर्धारित तिथि का उल्लेख भी नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने, खाद्य पदार्थों की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था करने और तापमान की नियमित निगरानी का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया। साथ ही, मेन्यू कार्ड पर खाद्य पदार्थों से संबंधित एलर्जी की चेतावनी प्रदर्शित करने को भी कहा गया है। मैकडॉनल्ड्स में खुला मिला कचरे का डिब्बा पटना के ईस्ट गांधी मैदान स्थित मैकडॉनल्ड्स फैमिली रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान भंडार गृह की साफ-सफाई संतोषजनक मिली और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध थे। हालांकि, कचरे का डिब्बा खुला पाया गया। मुख्य दरवाजे पर कीट नियंत्रण के लिए एंटीसेप्टिक डोरमैट की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके अलावा, सार्वजनिक मेन्यू कार्ड पर खाद्य पदार्थों से संबंधित एलर्जी की चेतावनी उपलब्ध नहीं थी। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक को 7 दिनों में स्वच्छता संबंधी कमियों को दूर करने, कचरे के डिब्बे को ढंककर रखने और कीट नियंत्रण की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मस्टर्ड सॉस का एक नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया गया है। 14 दिनों में कमियां दूर नहीं हुई तो लाइसेंस पर कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय सीमा में सभी कमियों को दूर करने और सुधार से संबंधित अनुपालन का प्रमाण कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा-मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण, कीट नियंत्रण और तापमान की नियमित निगरानी जैसी व्यवस्थाएं करनी होती है। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जारी रहेगा स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी तैयारी, रखरखाव और भंडारण की व्यवस्था की भी जांच जा रही है।

