पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना रामकृष्णा नगर थाना के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए बैक टू बैक मारीं 4 गोलियां सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शुभम सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा है। तभी अपाचे बाइक पर दो बदमाश आते हैं। वो शुभम के करीब जाते हैं और उस पर ताबड़तोड़ 4 गोली फायर कर देते हैं। गोली लगने के बाद शुभम कराहता हुआ जमीन पर गिर जाता है। वारदात को अंजाम देकर दोनों अपराधी बाइक से फरार हो जाते हैं। शुभम सड़क पर गिर जाता है। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलते हैं। आसपास के लोग शुभम को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाते हैं। पटना में SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान वारदात हैरानी की बात यह है कि घटना मंगलवार की देर रात हुई. उसी समय पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा क्राइम मीटिंग कर रहे थे. इस बैठक में सभी अनुमंडल अधिकारी और पटना जिले के थानेदार शामिल थे. एसएसपी अधिकारियों के साथ अपराध रोकने पर चर्चा कर रहे थे. पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुभम कुमार को गोली मारी गई है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना रामकृष्णा नगर थाना के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए बैक टू बैक मारीं 4 गोलियां सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शुभम सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा है। तभी अपाचे बाइक पर दो बदमाश आते हैं। वो शुभम के करीब जाते हैं और उस पर ताबड़तोड़ 4 गोली फायर कर देते हैं। गोली लगने के बाद शुभम कराहता हुआ जमीन पर गिर जाता है। वारदात को अंजाम देकर दोनों अपराधी बाइक से फरार हो जाते हैं। शुभम सड़क पर गिर जाता है। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलते हैं। आसपास के लोग शुभम को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाते हैं। पटना में SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान वारदात हैरानी की बात यह है कि घटना मंगलवार की देर रात हुई. उसी समय पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा क्राइम मीटिंग कर रहे थे. इस बैठक में सभी अनुमंडल अधिकारी और पटना जिले के थानेदार शामिल थे. एसएसपी अधिकारियों के साथ अपराध रोकने पर चर्चा कर रहे थे. पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुभम कुमार को गोली मारी गई है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हर एंगल से जांच की जा रही है।


