पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। चोर घर से करीब 50 लाख का सामान चोरी कर ले उड़े हैं। चोरी हुए सामानों में 100 ग्राम सोने के गहने, ढाई किलो चांदी, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के, करीब 2 लाख रुपए नकद और बेटी की शादी के लिए खरीदा गया अन्य सामान शामिल है। पूरा परिवार शादी की बातचीत के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 से ज्यादा ताले काटे और गहने ले उड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस वारदाचत की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी दौरान आपसापस से मिले CCTV फुटेज में 6 चोर 3 बाइक पर सवार होकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, परिवार घर से कितना सामना चोरी हुआ है, उसका सही आकलन कर रही है। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पहले चोरी कर भागते चोरों की देखें तस्वीर… चारदीवारी का गेट बंद था, घर का दरवाजा खुला मिला पीड़ित राजीव मिश्रा के मुताबिक, मेरी बेटी डॉक्टर है। नवंबर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। शादी की बातचीत के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार जब वापस पटना लौटा तो चारदीवारी का मेन गेट बंद था। घर में प्रवेश करने वाला दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के कई कमरों के 10 से अधिक ताले काट दिए थे। राजीव मिश्रा के मुताबिक, चोर पैतृक संपत्ति के साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए गहने और सामान भी ले गए। साड़ी, लहंगा, क्रॉकरी के सामान और महंगे गिफ्ट आइटम तक चोरों ने नहीं छोड़े। शादी के लिए खरीदे गहने-सामान भी ले गए प्रारंभिक आकलन में करीब 100 ग्राम से अधिक सोने के गहने, ढाई किलो के आसपास चांदी, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के और करीब 2 लाख रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पीतल के बर्तन, महंगे गिफ्ट आइटम, कपड़े, क्रॉकरी और अन्य घरेलू सामान भी चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की पूरी सूची अभी तैयार की जा रही है। इसके बाद ही कुल नुकसान का सही आंकड़ा सामने आएगा। बेटी की शादी की बात पर फफक पड़े पिता चोरी के बाद बेटी की शादी की तैयारियों पर पड़े असर को लेकर राजीव मिश्रा भावुक हो गए। बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सामान का जिक्र करते हुए वह फफक-फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा, नवंबर में बेटी की शादी करने की तैयारी थी। शादी के लिए गहने, कपड़े और अन्य सामान धीरे-धीरे जुटाए थे। चोर सब लेकर चले गए। अब इस चोरी की वजह से बेटी की शादी प्रभावित होने की चिंता है। CCTV में करीब 6 संदिग्ध दिखे, 3 बाइक से पहुंचे थे घटना की सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस को फुटेज में करीब छह संदिग्ध नजर आए हैं। इनमें तीन लोग बाइक से घर के आसपास पहुंचे थे। वारदात के बाद सभी बाइक से फरार होते दिखाई दिए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है। पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। चोर घर से करीब 50 लाख का सामान चोरी कर ले उड़े हैं। चोरी हुए सामानों में 100 ग्राम सोने के गहने, ढाई किलो चांदी, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के, करीब 2 लाख रुपए नकद और बेटी की शादी के लिए खरीदा गया अन्य सामान शामिल है। पूरा परिवार शादी की बातचीत के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 से ज्यादा ताले काटे और गहने ले उड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस वारदाचत की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी दौरान आपसापस से मिले CCTV फुटेज में 6 चोर 3 बाइक पर सवार होकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, परिवार घर से कितना सामना चोरी हुआ है, उसका सही आकलन कर रही है। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पहले चोरी कर भागते चोरों की देखें तस्वीर… चारदीवारी का गेट बंद था, घर का दरवाजा खुला मिला पीड़ित राजीव मिश्रा के मुताबिक, मेरी बेटी डॉक्टर है। नवंबर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। शादी की बातचीत के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार जब वापस पटना लौटा तो चारदीवारी का मेन गेट बंद था। घर में प्रवेश करने वाला दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के कई कमरों के 10 से अधिक ताले काट दिए थे। राजीव मिश्रा के मुताबिक, चोर पैतृक संपत्ति के साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए गहने और सामान भी ले गए। साड़ी, लहंगा, क्रॉकरी के सामान और महंगे गिफ्ट आइटम तक चोरों ने नहीं छोड़े। शादी के लिए खरीदे गहने-सामान भी ले गए प्रारंभिक आकलन में करीब 100 ग्राम से अधिक सोने के गहने, ढाई किलो के आसपास चांदी, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के और करीब 2 लाख रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पीतल के बर्तन, महंगे गिफ्ट आइटम, कपड़े, क्रॉकरी और अन्य घरेलू सामान भी चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की पूरी सूची अभी तैयार की जा रही है। इसके बाद ही कुल नुकसान का सही आंकड़ा सामने आएगा। बेटी की शादी की बात पर फफक पड़े पिता चोरी के बाद बेटी की शादी की तैयारियों पर पड़े असर को लेकर राजीव मिश्रा भावुक हो गए। बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सामान का जिक्र करते हुए वह फफक-फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा, नवंबर में बेटी की शादी करने की तैयारी थी। शादी के लिए गहने, कपड़े और अन्य सामान धीरे-धीरे जुटाए थे। चोर सब लेकर चले गए। अब इस चोरी की वजह से बेटी की शादी प्रभावित होने की चिंता है। CCTV में करीब 6 संदिग्ध दिखे, 3 बाइक से पहुंचे थे घटना की सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस को फुटेज में करीब छह संदिग्ध नजर आए हैं। इनमें तीन लोग बाइक से घर के आसपास पहुंचे थे। वारदात के बाद सभी बाइक से फरार होते दिखाई दिए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है।

