पटना में पुरानी रंजिश में फायरिंग और मारपीट:पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान हुआ विवाद; युवक के हाथ में लगी बुलेट

पटना में पुरानी रंजिश में फायरिंग और मारपीट:पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान हुआ विवाद; युवक के हाथ में लगी बुलेट

पटना में महावनवमी पर सोमवार देर रात पुरानी रंजिश में मारपीट और फायरिंग हुई है। बुलेट एक युवक के हाथ में लगी है, जिससे वो घायल हो गया। जिसकी पहचान विजय चौरसिया(35) के तौर पर हुई है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पिलर नंबर-33 के पास की है। घायल विजय ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव युवा संघ की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल के पास मैं प्रसाद बांट रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही धर्मेंद्र दास अपने चार-पांच दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद सामने वाले ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली उसकी बांह में लगी है। करीब चार राउंड फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालात सामान्य बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वारदात के समय पंडाल से महज कुछ दूर पर पुलिस टीम भी मौजूद थी। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने वाला कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पटना में महावनवमी पर सोमवार देर रात पुरानी रंजिश में मारपीट और फायरिंग हुई है। बुलेट एक युवक के हाथ में लगी है, जिससे वो घायल हो गया। जिसकी पहचान विजय चौरसिया(35) के तौर पर हुई है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पिलर नंबर-33 के पास की है। घायल विजय ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव युवा संघ की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल के पास मैं प्रसाद बांट रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही धर्मेंद्र दास अपने चार-पांच दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद सामने वाले ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली उसकी बांह में लगी है। करीब चार राउंड फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालात सामान्य बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वारदात के समय पंडाल से महज कुछ दूर पर पुलिस टीम भी मौजूद थी। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने वाला कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *