पटना में नीट छात्रा की मौत पर बेगूसराय में गुस्सा:AISF कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, कहा- रेप मामले में पुलिस ने लापरवाही की

पटना में नीट छात्रा की मौत पर बेगूसराय में गुस्सा:AISF कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, कहा- रेप मामले में पुलिस ने लापरवाही की

पटना में नीट की स्टूडेंट के साथ हुई रेप की घटना के विरोध में आज बेगूसराय में एआईएसएफ की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। कार्यानंद भवन में हुई बैठक में किए गए निर्णय के बाद पटना में नीट की छात्रा के साथ घटी रेप की घटना का विरोध हुआ। इसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पटेल चौक स्थित अपने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। जीडी कॉलेज तक मार्च किया। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि पटना में नीट की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ पहले रेप होता है। उसके बाद रेपिस्ट को बचाने के नीयत से पुलिस ने रेप की घटना को गलत बताकर गलत रिपोर्ट पेश किया। सिर्फ उस रेपिस्ट कुकर्मी को संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि पुलिस के कार्यशैली पर भी बहुत बड़ा सवाल है। छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा घटना से बिहार भर से पटना में पढ़ाई कर रही छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सरकार को बिहार की छात्रा और महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। लगातार बिहार के अंदर महिला उत्पीड़न बढ़ रहा है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार और जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ सम्राट चौधरी दावा और घोषणा कर के खुद अपना पीठ थपथपाते हैं कि कोई अपराधी बिहार में नहीं बचेगा। दूसरी तरफ उसी पटना मुख्यालय में नीट की स्टूडेंट के साथ रेप की घटना घटती है और पुलिस रिपोर्ट बदलकर उसे अपराधी को संरक्षित करने में लग जाती है। यह सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार की कोई बड़ा साजिश लग रहा है। पटना में नीट की स्टूडेंट के साथ हुई रेप की घटना के विरोध में आज बेगूसराय में एआईएसएफ की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। कार्यानंद भवन में हुई बैठक में किए गए निर्णय के बाद पटना में नीट की छात्रा के साथ घटी रेप की घटना का विरोध हुआ। इसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पटेल चौक स्थित अपने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। जीडी कॉलेज तक मार्च किया। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि पटना में नीट की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ पहले रेप होता है। उसके बाद रेपिस्ट को बचाने के नीयत से पुलिस ने रेप की घटना को गलत बताकर गलत रिपोर्ट पेश किया। सिर्फ उस रेपिस्ट कुकर्मी को संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि पुलिस के कार्यशैली पर भी बहुत बड़ा सवाल है। छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा घटना से बिहार भर से पटना में पढ़ाई कर रही छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सरकार को बिहार की छात्रा और महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। लगातार बिहार के अंदर महिला उत्पीड़न बढ़ रहा है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार और जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ सम्राट चौधरी दावा और घोषणा कर के खुद अपना पीठ थपथपाते हैं कि कोई अपराधी बिहार में नहीं बचेगा। दूसरी तरफ उसी पटना मुख्यालय में नीट की स्टूडेंट के साथ रेप की घटना घटती है और पुलिस रिपोर्ट बदलकर उसे अपराधी को संरक्षित करने में लग जाती है। यह सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार की कोई बड़ा साजिश लग रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *