पटना में किराए के मकान से 8.5 लाख की चोरी, 28 मिनट तक खंगालते रहे घर 2. पटना में आधी रात ताला काटकर घुसे चोर, 7 लाख के जेवर और डेढ़ लाख कैश ले गए 3. 12:56 बजे घर में घुसे चोर, 28 मिनट तक तलाशी ली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध 4. पटना में चोरों ने किराए का मकान खंगाला, 8.5 लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार 5. ताला काटकर घर में घुसे 2 संदिग्ध, 28 मिनट में समेट ले गए जेवर और कैश 6. पुलिस कॉलोनी के पास चोरी, 7 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद ले गए चोर 7. पटना में CCTV में कैद हुई चोरी, आधी रात घर में घुसे 2 संदिग्ध 8. 28 मिनट तक घर में रहे चोर, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भागे
पटना में चोरों ने किराए के मकान में चोरी की है। चोर करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख नगद लेकर फरा हो गए। वारदात घर के आसपास सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में 2 संदिग्ध युवक घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी के अनुसार चोर रात करीब 12:56 बजे चोर घर में घुसे। उन्होंने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को काट दिया। इसके बाद अंदर गए। करीब 28 मिनट तक वे लोग घर की तलाशी लेते रहे, फिर कीमती सामान और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना गर्दनीबाद थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी के पास एसबीएस पथ की है, जो रविवार की रात हुई थी। प्रतिमा देखने गए थे घरवाले बताया जाता है कि दशहरा के मौके पर परिवार के सभी सदस्य दुर्गा पूजा का पंडाल और प्रतिमा देखने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। सोमवार की सुबह करीब 2 बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। संदिग्धों की पहचान की कोशिश हो रही पीड़ित परिवार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पटना में किराए के मकान से 8.5 लाख की चोरी, 28 मिनट तक खंगालते रहे घर 2. पटना में आधी रात ताला काटकर घुसे चोर, 7 लाख के जेवर और डेढ़ लाख कैश ले गए 3. 12:56 बजे घर में घुसे चोर, 28 मिनट तक तलाशी ली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध 4. पटना में चोरों ने किराए का मकान खंगाला, 8.5 लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार 5. ताला काटकर घर में घुसे 2 संदिग्ध, 28 मिनट में समेट ले गए जेवर और कैश 6. पुलिस कॉलोनी के पास चोरी, 7 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद ले गए चोर 7. पटना में CCTV में कैद हुई चोरी, आधी रात घर में घुसे 2 संदिग्ध 8. 28 मिनट तक घर में रहे चोर, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भागे
पटना में चोरों ने किराए के मकान में चोरी की है। चोर करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख नगद लेकर फरा हो गए। वारदात घर के आसपास सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में 2 संदिग्ध युवक घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी के अनुसार चोर रात करीब 12:56 बजे चोर घर में घुसे। उन्होंने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को काट दिया। इसके बाद अंदर गए। करीब 28 मिनट तक वे लोग घर की तलाशी लेते रहे, फिर कीमती सामान और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना गर्दनीबाद थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी के पास एसबीएस पथ की है, जो रविवार की रात हुई थी। प्रतिमा देखने गए थे घरवाले बताया जाता है कि दशहरा के मौके पर परिवार के सभी सदस्य दुर्गा पूजा का पंडाल और प्रतिमा देखने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। सोमवार की सुबह करीब 2 बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। संदिग्धों की पहचान की कोशिश हो रही पीड़ित परिवार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

