पटना में आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:कोतवाली-गांधी मैदान के इलाके में ऑटो-ई-रिक्शा नहीं जाएंगे, 10 बजे के बाद से रूट डायवर्ट

पटना में आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:कोतवाली-गांधी मैदान के इलाके में ऑटो-ई-रिक्शा नहीं जाएंगे, 10 बजे के बाद से रूट डायवर्ट

पटना में 25 अगस्त को कोतवाली और गांधी मैदान इलाके में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे से इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यवसायिक वाहन ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 25 अगस्त को यात्रा से पहले बदला हुआ रूट देख लें। रूट डायवर्जन का ध्यान रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
आज छात्र सीएम आवास का घेराव करेंगे दरअसल, BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र आज सुबह 10 बजे गांधी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करेंगे। संभावना है कि इसी कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई हो। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पटना में 25 अगस्त को कोतवाली और गांधी मैदान इलाके में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे से इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यवसायिक वाहन ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 25 अगस्त को यात्रा से पहले बदला हुआ रूट देख लें। रूट डायवर्जन का ध्यान रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
आज छात्र सीएम आवास का घेराव करेंगे दरअसल, BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र आज सुबह 10 बजे गांधी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करेंगे। संभावना है कि इसी कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई हो। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *