भोजपुरी मनोरंजन जगत के बड़े सितारे आज पटना में एक मंच पर नजर आएंगे। जियो हॉटस्टार की ओर से लोकप्रिय शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर आज शाम 5 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरों के साथ राजनीतिक जगत के प्रमुख नाम भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रमुख राजनीतिक नेता तेज प्रताप यादव, भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अभिनेता-गायक पवन सिंह, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अभिनेत्री काजल राघवानी के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का मकसद शो से जुड़े सितारों को दर्शकों और मीडिया के सामने एक साथ लाना और उनसे सीधे संवाद का मौका देना है। फिल्मों के पर्दे से निजी जिंदगी तक की झलक ‘भोजपुरी बवाल’ को पारंपरिक रियलिटी शो से अलग फॉर्मेट में तैयार किया गया है। इसमें टास्क, प्रतियोगिता और एलिमिनेशन के बजाय कैमरे सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी, बातचीत, रिश्तों, करियर, परिवार, महत्वाकांक्षाओं और विवादों के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाते हैं। इसे भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी ‘फॉलो-रियलिटी’ सीरीज के तौर पर पेश किया गया है। शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो का प्रीमियर 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर किया गया था। भोजपुरी मनोरंजन को ओटीटी का बड़ा मंच ‘भोजपुरी बवाल’ ऐसे समय आया है जब भोजपुरी मनोरंजन की पहुंच पारंपरिक फिल्मों और म्यूजिक से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक तेजी से हो रही है। भोजपुरी कलाकारों का मजबूत फैन बेस अब ओटीटी के लिए भी बड़ा दर्शक वर्ग बन रहा है। जियोहॉटस्टार ने इस शो के जरिए भोजपुरी स्टारडम, उनकी लोकप्रियता और उनकी निजी जिंदगी को एक नए डिजिटल फॉर्मेट में पेश करने की कोशिश की है। शो की खासियत यह भी है कि इसमें पर्दे पर नजर आने वाले सितारों को उनके ग्लैमरस किरदारों से अलग रोजमर्रा के रूप में देखने का मौका मिलता है। उनके बीच की बातचीत, दोस्ती, मतभेद, पुराने किस्से और निजी अनुभव दर्शकों के लिए शो का अहम हिस्सा हैं। हाल के एपिसोड में कलाकारों की निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़ी बातचीत भी चर्चा में रही है। पटना में बढ़ेगा भोजपुरी रंग पटना में होने वाला यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार को भोजपुरी भाषा और संस्कृति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे में शो के प्रमुख चेहरों का पटना पहुंचना स्थानीय दर्शकों के लिए खास आकर्षण का विषय है। ज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में सितारों से बातचीत, शो के अनुभव और भोजपुरी मनोरंजन के बदलते स्वरूप पर चर्चा की उम्मीद है। ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरों को एक साथ लाने की कोशिश ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा की है। भोजपुरी मनोरंजन जगत के बड़े सितारे आज पटना में एक मंच पर नजर आएंगे। जियो हॉटस्टार की ओर से लोकप्रिय शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर आज शाम 5 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरों के साथ राजनीतिक जगत के प्रमुख नाम भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रमुख राजनीतिक नेता तेज प्रताप यादव, भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अभिनेता-गायक पवन सिंह, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अभिनेत्री काजल राघवानी के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का मकसद शो से जुड़े सितारों को दर्शकों और मीडिया के सामने एक साथ लाना और उनसे सीधे संवाद का मौका देना है। फिल्मों के पर्दे से निजी जिंदगी तक की झलक ‘भोजपुरी बवाल’ को पारंपरिक रियलिटी शो से अलग फॉर्मेट में तैयार किया गया है। इसमें टास्क, प्रतियोगिता और एलिमिनेशन के बजाय कैमरे सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी, बातचीत, रिश्तों, करियर, परिवार, महत्वाकांक्षाओं और विवादों के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाते हैं। इसे भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी ‘फॉलो-रियलिटी’ सीरीज के तौर पर पेश किया गया है। शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो का प्रीमियर 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर किया गया था। भोजपुरी मनोरंजन को ओटीटी का बड़ा मंच ‘भोजपुरी बवाल’ ऐसे समय आया है जब भोजपुरी मनोरंजन की पहुंच पारंपरिक फिल्मों और म्यूजिक से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक तेजी से हो रही है। भोजपुरी कलाकारों का मजबूत फैन बेस अब ओटीटी के लिए भी बड़ा दर्शक वर्ग बन रहा है। जियोहॉटस्टार ने इस शो के जरिए भोजपुरी स्टारडम, उनकी लोकप्रियता और उनकी निजी जिंदगी को एक नए डिजिटल फॉर्मेट में पेश करने की कोशिश की है। शो की खासियत यह भी है कि इसमें पर्दे पर नजर आने वाले सितारों को उनके ग्लैमरस किरदारों से अलग रोजमर्रा के रूप में देखने का मौका मिलता है। उनके बीच की बातचीत, दोस्ती, मतभेद, पुराने किस्से और निजी अनुभव दर्शकों के लिए शो का अहम हिस्सा हैं। हाल के एपिसोड में कलाकारों की निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़ी बातचीत भी चर्चा में रही है। पटना में बढ़ेगा भोजपुरी रंग पटना में होने वाला यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार को भोजपुरी भाषा और संस्कृति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे में शो के प्रमुख चेहरों का पटना पहुंचना स्थानीय दर्शकों के लिए खास आकर्षण का विषय है। ज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में सितारों से बातचीत, शो के अनुभव और भोजपुरी मनोरंजन के बदलते स्वरूप पर चर्चा की उम्मीद है। ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरों को एक साथ लाने की कोशिश ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा की है।

