पटना- एलेन के छात्र की हॉस्टल में लटकी मिली लाश:JEE मेंस की तैयारी कर रहा था, पिता ने हॉस्टल संचालक-रूममेट पर हत्या का लगाया आरोप

पटना- एलेन के छात्र की हॉस्टल में लटकी मिली लाश:JEE मेंस की तैयारी कर रहा था, पिता ने हॉस्टल संचालक-रूममेट पर हत्या का लगाया आरोप

पटना के कंकड़बाग इलाके के राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान महुआ निवासी सत्यम उर्फ उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले 4 महीने से पटना में रहकर JEE मेंस की तैयारी कर रहा था। एलेन में एडमिशन लिया था। पिता चंद्रशेखर राय ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। उन्होंने हत्या का आरोप राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल के संचालक, व्यवस्थापक और दूसरे रूममेट पर लगाया है। देंखें मौके की तस्वीरें… पिता बोले- बेटे का पांव पूरी तरह से बेड पर सटा था पिता ने कहा, कल रात में 11 बजे बातचीत हुई थी। सबकुछ ठीक था। किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। आज 11:16 बजे कॉल मेरे मिसेज के नंबर पर आया कि आपका बेटा रूम में पंखा से लटका है। मैं आनन फानन में भागकर आया तो देखा दरवाजा टूटा था। पुलिस वहां आई हुई थी। बहुत ही संदिग्ध परिस्थिति में शव था। पांव पूरी तरह से बेड पर सटा था। फंदा भी पिछले हिस्से से लगा था। यानि पूरी तरह से संदिग्ध परिस्थिति थी। कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट घटना की जानकारी मिलने के बाद कंकड़बाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। FSL सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसे लैब में भेजा गया है। थानेदार अभय कुमार ने छात्र की मौत की पुष्टि की है। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल आवेदन नहीं किया गया है। फिलहाल छात्र की मौत केैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आने की उम्मीद है। पटना के कंकड़बाग इलाके के राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान महुआ निवासी सत्यम उर्फ उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले 4 महीने से पटना में रहकर JEE मेंस की तैयारी कर रहा था। एलेन में एडमिशन लिया था। पिता चंद्रशेखर राय ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। उन्होंने हत्या का आरोप राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल के संचालक, व्यवस्थापक और दूसरे रूममेट पर लगाया है। देंखें मौके की तस्वीरें… पिता बोले- बेटे का पांव पूरी तरह से बेड पर सटा था पिता ने कहा, कल रात में 11 बजे बातचीत हुई थी। सबकुछ ठीक था। किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। आज 11:16 बजे कॉल मेरे मिसेज के नंबर पर आया कि आपका बेटा रूम में पंखा से लटका है। मैं आनन फानन में भागकर आया तो देखा दरवाजा टूटा था। पुलिस वहां आई हुई थी। बहुत ही संदिग्ध परिस्थिति में शव था। पांव पूरी तरह से बेड पर सटा था। फंदा भी पिछले हिस्से से लगा था। यानि पूरी तरह से संदिग्ध परिस्थिति थी। कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट घटना की जानकारी मिलने के बाद कंकड़बाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। FSL सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसे लैब में भेजा गया है। थानेदार अभय कुमार ने छात्र की मौत की पुष्टि की है। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल आवेदन नहीं किया गया है। फिलहाल छात्र की मौत केैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *