जदयू विधायक अनंत सिंह आज एक बार फिर जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने पटना स्थित अपने आवास से यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद फतुहा, खुसरूपुर, सालिमपुर, चंपापुर और बख्तियारपुर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ेंगे। अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। आज अनंत सिंह ने फतुहा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में एक भव्य रोड शो किया। यह रोड शो महारानी चौक से शुरू होकर चौराहा होते हुए दरियापुर से आगे तक चला। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जनसमूह के बीच उन्होंने कहा, ‘आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे।’ जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा है। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा ले चुके हैं। वह नीरज कुमार की जगह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को दी गई थी। ललन सिंह ने अनंत से की थी बात ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत के बाद कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें हैं। अनंत का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत ने उनकी बात मानने की बात कही थी। संजय झा बोले- ललन सिंह ने पार्टी के हित में काम किया ललन सिंह के बयान पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि ललन सिंह ने जो किया, वह पार्टी के हित में किया है। उन्होंने इस मामले पर फिलहाल इतना ही कहने की बात कही थी। ललन सिंह की कोशिश के बाद विवाद खत्म होने की ओर वहीं, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि ललन सिंह ने मामले को सुलझाने का रास्ता बताया है। उनके संज्ञान में जो बातें आईं, उन्हें उन्होंने पार्टी के संज्ञान में रखा और विवाद खत्म करने का प्रयास किया। विजय चौधरी ने कहा था कि पार्टी को लग रहा है कि ललन सिंह की कोशिश के बाद विवाद खत्म होने की ओर है। भगवान कुशवाहा बोले- एक ही विधायक छिटके हैं, लौट आएंगे मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के 285 विधायकों में एक ही विधायक छिटके हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि नीरज कुमार नहीं हारेंगे और पार्टी एकजुट है। पूर्व सीएम आवास पर हुई थी बैठक विवाद के बीच कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर संजय झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी के साथ बैठक भी हुई थी। इसमें पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और विवाद को सुलझाने पर चर्चा हुई थी। अनुज सिंह के समर्थन में पहले भी प्रचार कर चुके हैं अनंत अनंत सिंह पहले ही जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से अलग रुख अपना चुके थे। वह 2 अक्टूबर को जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो भी किया था। इसके बाद उन्होंने नवादा और नालंदा में भी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। वारिसलीगंज में उन्होंने लोगों से अनुज सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। अनंत सिंह ने पहले कहा था कि वह नीतीश कुमार को मानते हैं और उनके लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने नीरज कुमार पर कई चुनावों में उनका विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी ने उस समय कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि अगर पार्टी में नीति और अनुशासन है तो वह सभी के लिए समान होना चाहिए। राजद ने भी जदयू के विवाद पर साधा था निशाना जदयू के अंदर चल रही खींचतान को लेकर राजद ने भी हमला बोला था। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा था कि दो लोग जदयू को खत्म करने में लगे हैं और पार्टी में सेंध लगाई गई है। उन्होंने नीतीश कुमार और निशांत कुमार से पार्टी की रक्षा करने को लेकर भी अपील की थी। नीरज के समर्थन में निशांत समेत कई नेता आए थे विवाद के बीच जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से काम करने की अपील की थी। इसके बाद निशांत कुमार भी नीरज कुमार के समर्थन में सामने आए थे। जदयू विधायक अनंत सिंह आज एक बार फिर जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने पटना स्थित अपने आवास से यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद फतुहा, खुसरूपुर, सालिमपुर, चंपापुर और बख्तियारपुर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ेंगे। अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। आज अनंत सिंह ने फतुहा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में एक भव्य रोड शो किया। यह रोड शो महारानी चौक से शुरू होकर चौराहा होते हुए दरियापुर से आगे तक चला। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जनसमूह के बीच उन्होंने कहा, ‘आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे।’ जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा है। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा ले चुके हैं। वह नीरज कुमार की जगह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को दी गई थी। ललन सिंह ने अनंत से की थी बात ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत के बाद कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें हैं। अनंत का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत ने उनकी बात मानने की बात कही थी। संजय झा बोले- ललन सिंह ने पार्टी के हित में काम किया ललन सिंह के बयान पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि ललन सिंह ने जो किया, वह पार्टी के हित में किया है। उन्होंने इस मामले पर फिलहाल इतना ही कहने की बात कही थी। ललन सिंह की कोशिश के बाद विवाद खत्म होने की ओर वहीं, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि ललन सिंह ने मामले को सुलझाने का रास्ता बताया है। उनके संज्ञान में जो बातें आईं, उन्हें उन्होंने पार्टी के संज्ञान में रखा और विवाद खत्म करने का प्रयास किया। विजय चौधरी ने कहा था कि पार्टी को लग रहा है कि ललन सिंह की कोशिश के बाद विवाद खत्म होने की ओर है। भगवान कुशवाहा बोले- एक ही विधायक छिटके हैं, लौट आएंगे मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के 285 विधायकों में एक ही विधायक छिटके हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि नीरज कुमार नहीं हारेंगे और पार्टी एकजुट है। पूर्व सीएम आवास पर हुई थी बैठक विवाद के बीच कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर संजय झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी के साथ बैठक भी हुई थी। इसमें पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और विवाद को सुलझाने पर चर्चा हुई थी। अनुज सिंह के समर्थन में पहले भी प्रचार कर चुके हैं अनंत अनंत सिंह पहले ही जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से अलग रुख अपना चुके थे। वह 2 अक्टूबर को जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो भी किया था। इसके बाद उन्होंने नवादा और नालंदा में भी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। वारिसलीगंज में उन्होंने लोगों से अनुज सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। अनंत सिंह ने पहले कहा था कि वह नीतीश कुमार को मानते हैं और उनके लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने नीरज कुमार पर कई चुनावों में उनका विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी ने उस समय कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि अगर पार्टी में नीति और अनुशासन है तो वह सभी के लिए समान होना चाहिए। राजद ने भी जदयू के विवाद पर साधा था निशाना जदयू के अंदर चल रही खींचतान को लेकर राजद ने भी हमला बोला था। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा था कि दो लोग जदयू को खत्म करने में लगे हैं और पार्टी में सेंध लगाई गई है। उन्होंने नीतीश कुमार और निशांत कुमार से पार्टी की रक्षा करने को लेकर भी अपील की थी। नीरज के समर्थन में निशांत समेत कई नेता आए थे विवाद के बीच जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से काम करने की अपील की थी। इसके बाद निशांत कुमार भी नीरज कुमार के समर्थन में सामने आए थे।

