पटना- अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी:हवा में उछलकर 80 मीटर दूर गिरी, कुचल कर भागने के दौरान हादसा; कई लोग घायल

पटना- अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी:हवा में उछलकर 80 मीटर दूर गिरी, कुचल कर भागने के दौरान हादसा; कई लोग घायल

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास अटल पथ पर सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भीषण हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। आरोप है कि चालक रफ ड्राइविंग करते हुए राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो पर जेडीयू पार्टी का झंडा जिस कार से हादसा हुआ, उस स्कॉर्पियो पर जेडीयू पार्टी का झंडा लगा हुआ था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 JY 6754 बताया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास अटल पथ पर सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भीषण हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। आरोप है कि चालक रफ ड्राइविंग करते हुए राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो पर जेडीयू पार्टी का झंडा जिस कार से हादसा हुआ, उस स्कॉर्पियो पर जेडीयू पार्टी का झंडा लगा हुआ था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 JY 6754 बताया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *