उत्तर रेलवे ने पंजाब के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अमृतसर के छेरहटा से वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन (14624/14623) शुरू की जा रही है। इस नई ट्रेन के परिचालन की वजह से अमृतसर पहुंचने वाली और पंजाब के विभिन्न रूटों से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार पंजाब से संबंधित 7 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नया समय 31 अगस्त से नवंबर 2026 से प्रभावी रहेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, अमृतसर के छेरहटा स्टेशन से वाराणसी तक चलने वाली नई ट्रेन 14624/14623 छेरहटा-वाराणसी-छेरहटा सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस के टाइम-टेबल को एडजस्ट करने के लिए यह बदलाव किया गया है। पंजाब आने वाली किन-किन ट्रेनों का समय बदला है जानिए… अमृतसर पहुंचने वाली ट्रेनों का नया समय: CSMT – अमृतसर एक्सप्रेस (11057) के समय में दो सितंबर से बदलावा होना है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर अमृतसर पहुंचने वाली यह ट्रेन अब शाम 16:15 बजे की जगह 35 मिनट देरी से यानी शाम 16:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर एक्सप्रेस (14617) के समय में 02 सितंबर 2026 से बदलाव होना है। अब यह ट्रेन शाम 16:55 बजे के बजाय 17:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। कोलकाता – अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) के समय में 01 सितंबर 2026 से परिवर्तन होगा। कोलकाता से अमृतसर आने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस अब शाम 17:20 बजे की जगह 17:35 बजे पहुंचेगी। जयनगर – अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14673) के शेड्यूल में 02 नवंबर 2026 से बदलाव होना है। यह ट्रेन लखनऊ से अपने निर्धारित समय पर चलेगी, लेकिन अमृतसर पहुंचने का समय शाम 17:50 बजे से बदलकर 18:05 बजे कर दिया गया है। जयनगर – अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) के समय में 01 नवंबर 2026 से बदलाव होगा। सरयू यमुना एक्सप्रेस के शुरुआती स्टेशनों और लखनऊ के बीच का शेड्यूल बदला गया है, जिससे अब यह अमृतसर शाम 17:50 बजे के स्थान पर 18:05 बजे पहुंचेगी। अमृतसर पहुंचने वाली ट्रेनों का नया समय: CSMT – अमृतसर एक्सप्रेस (11057) 02 सितंबर 2026 से अमृतसर कुछ देरी से पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर अमृतसर पहुंचने वाली यह ट्रेन अब शाम 16:15 बजे की जगह 35 मिनट देरी से यानी शाम 16:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर एक्सप्रेस (14617) के समय में दो सितंबर से बदलावा होना है। अब यह ट्रेन शाम 16:55 बजे के बजाय 17:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। कोलकाता – अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) 01 सितंबर 2026 से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। कोलकाता से अमृतसर आने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस अब शाम 17:20 बजे की जगह 17:35 बजे पहुंचेगी। जयनगर – अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14673) 02 नवंबर 2026 से अमृतसर में देरी से पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से अपने निर्धारित समय पर चलेगी, लेकिन अमृतसर पहुंचने का समय शाम 17:50 बजे से बदलकर 18:05 बजे कर दिया गया है। जयनगर – अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) का समय 01 नवंबर 2026 से बदलेगा। सरयू यमुना एक्सप्रेस के शुरुआती स्टेशनों और लखनऊ के बीच का शेड्यूल बदला गया है, जिससे अब यह अमृतसर शाम 17:50 बजे के स्थान पर 18:05 बजे पहुंचेगी।

